{"_id":"6a66c2d377219d2c1303c100","slug":"monkey-attacks-south-korean-tourist-at-taj-mahal-bites-her-hand-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर: कोरियाई महिला पर्यटक पर हमला, हाथ पर काटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर: कोरियाई महिला पर्यटक पर हमला, हाथ पर काटकर किया लहूलुहान
Mon, 27 Jul 2026 08:00 AM IST
Dhirendra Singh
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:00 AM IST
सार
ताजमहल के पूर्वी गेट पर रविवार को एक बंदर ने दक्षिण कोरिया की महिला पर्यटक के हाथ में काट लिया, जिससे वह घायल हो गईं। सीआईएसएफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिलाकर अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
कोरियाई महिला पर्यटक किम के हाथ में बंदर ने काट लिया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल परिसर में बंदरों का उत्पात नहीं थम रहा है। रविवार को ताज के पूर्वी गेट टिकट खिड़की के पास कोरियाई महिला पर्यटक किम के हाथ में बंदर ने काट लिया। उनका हाथ लहूलुहान हो गया।
सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत घायल पर्यटक को प्राथमिक उपचार के लिए परिसर स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया। वहां से उन्हें एंबुलेंस से निजी अस्पताल भेजा गया।
ताजमहल में बढ़ रही बंदरों की संख्या से पर्यटकों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।