फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Money showered on swing, Agra's 'Deepak' illuminated

स्विंग पर धन की बौछार, आगरा का दीपक हुआ रोशन

Sun, 13 Feb 2022 01:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Money showered on swing, Agra's 'Deepak' illuminated
आगरा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ऑक्शन के पहले दिन गेंदबाज दीपक चाहर की स्विंग पर धन की बौछार हुई। बेंगलुरु में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मध्यम गति के गेंदबाज दीपक को 14 करोड़ रुपये में खरीदा। ताजनगरी का लाल दीपक चाहर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी से भी ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

आईपीएल के 15वें संस्करण में सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा रकम दीपक चाहर को मिलेगी। धोनी को सीएसके ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। दीपक को खरीदने के लिए लगभग चार मिनट तक बोली चली। दीपक की बोली देखने के लिए शहर के क्रिकेट प्रेमी पूरे दिन टीवी से चिपके रहे। दीपक चाहर वनडे और टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। इस समय वेस्टइंडीज के साथ चल रहे दौरे में भी वह भारतीय टीम के सदस्य हैं।
विज्ञापन

-----------
आईपीएल में दीपक चाहर का पदार्पण वर्ष 2016 में हुआ था। पुणे सुपर जाएंट्स ने तब उनको दस लाख रुपये में खरीदा था। वर्ष 2018 के सीजन में उनकी कीमत 80 लाख रुपये तक पहुंच गई। अब दीपक को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदकर उन्हें आईपीएल में बिकने वाला सबसे महंगा भारतीय गेंदबाज बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आईपीएल रिकॉर्ड
- वर्ष 2021
. मैच : 15
. ओवर : 54
. रन दिए : 451
. विकेट : 14
-------
- वर्ष 2020
. मैच : 14
. ओवर : 52
. रन दिए : 396
. विकेट : 12
---------
- वर्ष 2019
. मैच : 17
. ओवर : 64.3
. रन दिए : 482
. विकेट : 22
-----------
- वर्ष 2018
. मैच : 12
. ओवर : 38.1
. रन दिए : 278
. विकेट : 10
---------
- वर्ष 2017
. मैच : 03
. ओवर : 07
. रन दिए : 74
. विकेट : 01
----------
- वर्ष 2016
. मैच : 02
. ओवर : 05
. रन दिए : 41
. विकेट : 00
----------
. कुल मैच : 63
. कुल ओवर : 220.4
. कुल रन दिए : 1722
. कुल विकेट : 59
----------
बुलंद हौसले और अनुशासन ने दीपक को इस मुकाम तक पहुंचाया है। यह कहना है दीपक चाहर के पिता और कोच लोकेंद्र सिंह चाहर का। उन्होंने बताया कि घंटों अभ्यास के साथ ही अपनी गलतियों से सीखने की आदत ने उन्हें हमेशा दूसरे क्रिकेटरों से अलग बनाया। बातचीत के दौरान दीपक के करियर के लिए एयरफोर्स में अपनी नौकरी छोड़ने की बात बताते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि दीपक को मैच खिलाने के लिए कई सौ किलोमीटर का बस में धक्के खाते हुए सफर और अन्य कठिनाइयों का सुफल मिल रहा है।
---------
14 करोड़ की कीमत के पीछे मेरे पिता के पसीने की एक-एक बूंद है। दुनिया के सामने आज मैं जो कुछ भी हूं, उसमें मेरे पिता का बड़ा योगदान है। शनिवार को ऑक्शन के बाद जीडी गोयनका के प्राचार्य पुनीत वशिष्ठ से फोन पर बातचीत के दौरान दीपक चाहर ने यह बात कही। पुनीत ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी बोली लगने के बाद दीपक का पिता के बाद दूसरा फोन उनके पास आया। बातचीत में दीपक ने कहा उसके लिए शहर के लोगों का प्यार और आशीर्वाद भी काम आया। पिता लोकेंद्र सिंह चाहर उनके जीवन के हीरो हैं। पुनीत ने कहा कि आईपीएल में दीपक चाहर को मिली इतनी बड़ी कीमत ने यह जता दिया है कि सीएसके के लिए यह खिलाड़ी तुरुप का पत्ता है।
----------
दीपक की स्विंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है। यही कारण रहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य आकाश चोपड़ा ने उनके काफी महंगा बिकने की घोषणा पहले ही कर दी थी। दीपक ने शहर का नाम एक बार फिर रोशन किया है। - तपेश शर्मा, क्रिकेटर

----------
आईपीएल के हर संस्करण में दीपक ने अपनी कीमत बताई है। उनकी कीमत का परिणाम उन्हें 14 करोड़ में मिला है। आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्सव से कम नहीं है। - फिरोज खान, क्रिकेट कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed