फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mohammad Shakir took teenager hostage got 10 years of imprisonment

UP: किशोरी को बंधक बनाया, हैवान बना मोहम्मद शाकिर...दरिंदगी कर लड़की का जीवन किया बर्बाद, 10 साल की मिली सजा

Sat, 14 Dec 2024 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 09:52 AM IST
सार

आगरा में एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की गई। पुलिस ने आपोरी को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने उसे दोषी पाते हुए 10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। 
 

विज्ञापन
Mohammad Shakir took teenager hostage got 10 years of imprisonment
court new - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में घर में बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी मोहम्मद शाकिर को दोषी पाया गया। एडीजे-30 से 10 साल कारावास के साथ 28 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


एत्माद्दौला थाने में किशोरी के पिता ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि आरोपी शाकिर उनकी 14 वर्षीय पुत्री को धमकाकर अपने साथ ले गया। घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने 20 दिसंबर 2012 को आरोपी को जेल भेजा था। 8 जनवरी 2013 को अदालत में आरोपपत्र पेश किया।
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपी की जमानत खारिज
दुष्कर्म व अन्य आरोपों के मामले में छत्ता थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी आरोपी सोहेल खान ने अदालत में जमानत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया। जिला जज ने खारिज करने के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातों में फंसाकर किया दुष्कर्म 
थाना कमला नगर में वादिनी ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि 7 साल पहले आरोपी सुहेल खान से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी ने बातों में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भपात भी करा दिया। जिला जज ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर जमानत खारिज कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed