{"_id":"5bb2f95a867a554f12538a87","slug":"mob-killed-thief-in-shikohabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोलियां की तड़तड़ाहट से दहला माधवगंज, भीड़ ने बदमाश को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलियां की तड़तड़ाहट से दहला माधवगंज, भीड़ ने बदमाश को उतारा मौत के घाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़ा बदमाश का शव
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक बदमाशों को मार डाला। तीन बदमाश माधवगंज कॉलोनी में चोरी करने आए थे। एक घर में वारदात को अंजाम देने के बाद जब बदमाश भाग रहे थे, तभी मोहल्ले के लोग जाग गए।
लोगों ने पीछा किया तो बदमाश फायरिंग करने लगे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश दबोच लिया। भीड़ ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदमाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
घटना मंगलवार को तड़के तकरीबन चार बजे की है। माधवगंज कॉलोनी में दवा व्यापारी चंदन शर्मा का मकान है। चंदन शर्मा अपने परिवार सहित रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गए थे। मकान में ताला लगा हुआ था।

Trending Videos
बाहर से बंद किए मकानों के दरवाजे
देर रात तीन बदमाश ताला तोड़कर मकान में घुस गए। आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग सके, इसके लिए बदमाशों ने आसपास के मकानों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद दवा व्यापारी का घर खंगाला।
तड़के चार बजे जब बदमाश सामान चुराकर भाग रहे थे, तभी मोहल्ले के कुछ लोग जाग गए। उन्होंने घरों से निकला चाहा तो दरवाजे बंद मिले। इस पर लोगों ने एक-दूसरे को फोन कर घटना की जानकारी दी।
चोरी की खबर मिलते ही सभी लोग जाग गए। लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी की। इस पर वे फायरिंग करने लगे। इसी बीच दो बदमाश मौका पाकर फरार हो गए, लेकिन एक को लोगों ने दबोच लिया। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सुबह साढ़े पांच बजे पुलिस फोर्स के साथ एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदमाश की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।