{"_id":"5c28b3e4bdec2256b06ef46f","slug":"mob-beaten-two-young-man-for-theft-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, फिर बधंक बनाकर की पिटाई, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, फिर बधंक बनाकर की पिटाई, ये है मामला
Sun, 30 Dec 2018 05:32 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 30 Dec 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोपियों को बांधकर पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले में ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद रस्सी से बांधकर बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी। दोनों युवकों पर मंदिर में चोरी करने का आरोप है। हालांकि दोनों ने चोरी करने से इंकार किया है।
मामला थाना जसराना के कस्बा पाढ़म का है। कस्बे के देवी मंदिर से गुल्लक, घंटा एवं अन्य सामान चोरी हो गया। घटना से स्थानीय लोगों में रोष पनप गया। लोगों ने चोरों को तलाशना शुरु किया। रविवार को ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया।
ग्रामीण दोनों युवकों को मंदिर लेकर आए। यहां उनको रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई कर दी। रस्सी से बंधे युवक चोरी करने से इंकार करते रहे तो मौजूद लोग उन्हें चप्पल जूतों से पीटते रहे।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी सेवागिरी ने कहा कि दो दिन पहले मंदिर से गुल्लक के साथ पूजा का सामान चोरी हो गया। दोनों युवकों को मंदिर से चोरी हुई बाल्टी बेचते हुए पकड़ा गया है। उधर, चौकी प्रभारी पाढ़म रनवीर सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।