फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MNREGA: Notice to BDO for not providing 100 days of employment to workers

मनरेगा : श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार नहीं दिलाने पर बीडीओ को नोटिस

Tue, 09 Nov 2021 08:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: Notice to BDO for not providing 100 days of employment to workers
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी राषट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार नहीं दिलाने पर नौ बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। सीडीओ चर्चित गौड़ ने लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए वंचित श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार शीघ्र दिलाने के निर्देश जारी किए है। साथ ही कहा यदि लक्ष्य शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रदेश भर में 20 लाख श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार 31 अक्तूबर तक दिलाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जिले में श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार दिलाने को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके बावजूद जिले के नौ ब्लॉकों में बीडीओ एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार नहीं दिला सके।
विज्ञापन

सीडीओ ने मंगलवार को समीक्षा में पाया कि फिरोजाबाद ब्लॉक में सितंबर 2021 तक 81 से 99 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके श्रमिकों की संख्या 43 थी और छह श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार दिया गया। वहीं टूंडला ब्लॉक में 81 से 99 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके श्रमिकों की संख्या 181 थी। इनमें से किसी को भी सौ दिन का रोजगार नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लॉक में 81 से 99 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके श्रमिकों की संख्या 66 थी और महज दो श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार दिया गया। नारखी ब्लॉक में 81 से 99 दिन का रोजगार प्राप्त कर चुके श्रमिकों की संख्या 648 और 136 श्रमिकों को सौ दिन का रोजगार मिला। सीडीओ चर्चित गौड़ ने लापरवाही को गंभीरता से लिया और फिरोजाबाद, टूंडला, एका, जसराना, नारखी हाथवंत, अरांव, मदनपुर, शिकोहाबाद के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed