फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MNREGA: 384 duplicates and 923 dead found in job card investigation

मनरेगा : जॉब कार्ड की जांच में 384 डुप्लीकेट और 923 मिले मृतक

Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
MNREGA: 384 duplicates and 923 dead found in job card investigation
मैनपुरी। गांव में ही श्रमिकों को रोजगार देने के लिए संचालित मनरेगा योजना में मुख्य विकास अधिकारी ने जॉब कार्डधारकों के सत्यापन के आदेश दिए थे। अब तक 20 प्रतिशत ग्राम पंचायतों के सत्यापन में 384 डुप्लीकेट तो वहीं 923 मृतकों के जॉब कार्ड सक्रिय मिले। इन सभी को डाटाबेस से हटा दिया गया है।
विज्ञापन

मनरेगा में जॉबकार्ड के नाम पर फर्जी भुगतान करने की शिकायतों के चलते मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जिले के नौ ब्लॉकों की सभी 549 ग्राम पंचायतों में जॉब कार्डधारकों का सत्यापन कराने के आदेश दिए थे। ग्राम पंचायत सचिवों के माध्यम से ये सत्यापन कराया जा रहा है। अब तक 113 ग्राम पंचायतों में सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इसमें 384 लोग ऐसे मिले जिनके दो जॉब कार्ड जारी थे। वहीं 923 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वही अन्य ग्राम पंचायतों में भी तेजी से सत्यापन करने के लिए पंचायत सचिवों को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

मैनपुरी में मृतक ज्यादा मिले
बेवर ब्लॉक में डुप्लीकेट जॉबकार्ड धारकों की संख्या सबसे अधिक है। 87 ग्राम पंचायतों में से अब तक 25 में सत्यापन के दौरान 120 डुप्लीकेट जॉबकार्ड मिले हैं। मैनपुरी ब्लॉक की 48 ग्राम पंचायतों में से 20 ग्राम पंचायतों के सत्यापन में 275 मृतक जॉब कार्डधारक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईलाइट्र्स
-09 हैं जिले में कुल ब्लॉक
-549 हैं कुल ग्राम पंचायतें
-2.98 लाख हैं जॉब कार्डधारक
-1.57 लाख हैं सक्रिय जॉब कार्डधारक
-384 अब तक मिले डुप्लीकेट जॉब कार्ड
-923 अब तक मिले मृतकों के जॉब कार्ड
----
मनरेगा में अनियमितता रोकने के लिए ग्राम पंचायतों में जॉब कार्ड का सत्यापन कराया जा रहा है। वर्तमान में 113 ग्राम पंचायतों का सत्यापन प्राप्त हुआ है। इसमें जो भी डुप्लीकेट कार्ड या मृतकों के कार्ड मिले हैं उन्हें डाटाबेस से हटा दिया गया है।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed