फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MLA Sports Competition: Bah defeated Jaitpur in Kabaddi.

विधायक खेल स्पर्धा: कबड्डी में बाह ने जैतपुर को हराया

Wed, 24 Dec 2025 03:02 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
MLA Sports Competition: Bah defeated Jaitpur in Kabaddi.
विधायक खेल स्पर्धा:
आगरा। जरार के मंडी मैदान पर मंगलवार को दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा की शुरूआत हुई। जूनियर और सब जूनियर वर्ग वॉलीबाॅल में बाघराजपुरा की टीम जीती। कबड्डी में जीत के लिए एक-एक अंक के लिए बेटियां जूझती दिखीं। बाह और जैतपुर के बीच हुए फाइनल में बाह ने 12-9 के अंतर से जीत दर्ज की। दौड़ में सचिन, गौरव, शिवानी श्रेष्ठ रहे। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के रवि अरेला, सुरेश प्रताप सिंह के संयोजन में बाह की विधायक पक्षालिका सिंह की ओर से जरार के मंडी मैदान पर खेल स्पर्धा की शुरूआत एथलेटिक्स के साथ हुई। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शिवानी, बालक वर्ग में गौरव ने बाजी मारी। बालकों के सीनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में सचिन जीते। सब जूनियर वर्ग की लंबी कूद में मिलन भदौरिया जीते। विभिन्न वर्गो के खेलकूद अल्केंद्र जादौन, सर्वदमन सिंह भदौरिया, रविंद्र प्रताप सिंह, कृपा नारायन उर्फ छुट्टन शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, रजत राज, बीटू भदौरिया, सम्राट पचौरी, मनीष गुप्ता, किरन आदि की देखरेख में कराए गए।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक खेल स्पर्धा का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह चौहान, सत्यवीर सिंह, एसडीएम बाह संतोष कुमार शुक्ला, बीडीओ नीरज तिवारी, उमेश सिसौदिया, खंड शिक्षा अधिकारी शेष बहादुर सरोज, उमेश गौतम ने किया। अल्केंद्र जादौन ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से कबड्डी, वॉलीबाॅल, कुश्ती, भारोत्तोलन के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पुरस्कार वितरण एवं समापन विधायक पक्षालिका सिंह करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed