फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misterious death noida return

नोएडा से लौटे युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Thu, 22 Sep 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:36 AM IST
सार

थाना क्षेत्र गांव गग्गरपुर निवासी एक युवक नोएडा में टेंपो चलाता था।मंगलवार को वह लौट कर गांव आया, लेकिन घर पर नहीं पहुंचा।लेकिन बुधवार की सुबह विकास का शव चाचा के घर के पास लगे एक पेड़ पर अंगौछा के फंदा से लटका मिला।

विज्ञापन
misterious death noida return

विस्तार

बेवर। थाना क्षेत्र गांव गग्गरपुर निवासी एक युवक नोएडा में टेंपो चलाता था। मंगलवार को वह लौट कर गांव आया, लेकिन घर पर नहीं पहुंचा। बुधवार की सुबह उसका गांव के बाहर एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गग्गरपुर निवासी विकास कठेरिया (23) नोएडा में टेंपो चलाता था। करीब पांच दिन पूर्व शनिवार को वह पिता से टेंपो के लोन की क़िस्त चलाने के लिए 75 हजार रुपया लेकर गया था। टेंपो पर 95 हजार रुपया का लोन बकाया था, विकास ने नोएडा जाकर कंपनी में 75 हजार रुपया जमा कर दिए थे। मंगलवार को उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह गांव आ रहा है। शाम चार बजे वह गांव के बाहर चाचा सत्यप्रकाश के घर पर पहुंचा। चाचा की तबियत खराब होने की वजह से घर पर कोई नहीं था। विकास ने फोन कर बताया कि वह सुबह घर आएगा। लेकिन बुधवार की सुबह विकास का शव चाचा के घर के पास लगे एक पेड़ पर अंगौछा के फंदा से लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का बैग चाचा के मकान में बाहर पड़ी एक बैंच पर गद्दा के नीचे रखा मिला। युवक की संदिग्ध मौत के बाद मृत्यु का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed