फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missionary school fined children for bringing walnuts in Agra

Agra: मिशनरी स्कूलों में आटा, चीनी, तेल नहीं लाए तो बच्चों पर अखरोट का जुर्माना, 'पापा' ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 05 Dec 2022 07:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Dec 2022 07:22 PM IST
सार

मिशनरी स्कूलों पर क्रिसमस शेयर के नाम पर बच्चों से आटा, चीनी, तेल मंगवाने का आरोप लगा है। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स अवेयरनेस ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से शिकायत की है।

विज्ञापन
Missionary school fined children for bringing walnuts in Agra
अखरोट (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा में प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पैरेंट्स अवेयरनेस (पापा) संस्था ने मिशनरी स्कूलों पर क्रिसमस शेयर के नाम पर आटा, तेल, बेसन मंगवाने का आरोप लगाया है। ये न देने पर 250 ग्राम अखरोट का जुर्माना लगाया है। बीएसए और डीआईओएस को ज्ञापन देकर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ऐसा न करने पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

 
पापा संस्था के संयोजक दीपक सरीन का कहना है कि उनकी संस्था के व्हाटसएप ग्रुप पर सेंट एंथनी पब्लिक स्कूल और सेंट पैट्रिक्स स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने शिकायत की है, जिसमें कहा कि स्कूल की ओर से क्रिसमस शेयर के नाम पर आटा, तेल, बेसन, नहाने का साबुन मंगवाए जा रहे हैं। इसमें एक अभिभावक ने तो ये शिकायत की कि आटे के पैकेट में छेद होने पर वापस कर दूसरा नया पैकेट मंगवाया। 

विज्ञापन

'बच्चों से सामान मंगवाना गलत'

संस्था के जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह और संगठन प्रभारी डॉ. वेदांत राय ने कहा कि मिशनरी स्कूलों में सभी संप्रदाय के बच्चे पढ़ते हैं और एक धर्म विशेष के त्योहार के लिए सभी बच्चों से सामान मंगवाना गलत है। सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने बताया कि तय सामान नहीं लगाने पर बच्चों से जुर्माना के तौर पर 250 ग्राम अखरोट मंगवाए गए हैं। 

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी का कहना है कि सेंट एंथनी स्कूल और सेंट पैट्रिक्स स्कूल की ओर से बच्चों से खाद्य सामग्री मंगवाने की शिकायत मिली है। खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि इन स्कूलों की शिकायत पर जांच करवा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed