टूंडला। कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा फिरोजाबाद मैं मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए एनसीसी कैडेट शिवानी शर्मा को एक दिन की प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। प्रधानाचार्य रंगेश कुमार उपाध्याय ने शिवानी शर्मा को कार्यभार ग्रहण कराया।
एक दिन की प्रधानाचार्य बनी शिवानी शर्मा ने कहा की यह सब उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। मेरा सपना शिक्षिका बनकर भविष्य में भी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी। प्रधानाचार्या शिवानी शर्मा ने कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से मास्क, दो गज की दूरी, सैनिटाइज के प्रयोग करने को कहा। छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। शिक्षक एवं कर्मचारियों ने शिवानी शर्मा का स्वागत किया। सुरेश पचौरी, सुनील जैन, हरिओम शर्मा, शीर ध्वज शर्मा, अमित उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, प्रदीप कौशिक, हिमांशु भारद्वाज मौजूद रहे।