{"_id":"6a42d5711f89a104e606defd","slug":"mission-safe-future-will-run-from-1st-to-15th-july-strict-action-will-be-taken-against-school-vehicles-without-fitness-permit-agra-news-c-364-1-ag11018-130862-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पहली से 15 जुलाई तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर, बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पहली से 15 जुलाई तक चलेगा मिशन सेफ फ्यूचर, बिना फिटनेस-परमिट वाले स्कूली वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
आगरा। स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन विभाग पहली से 15 जुलाई तक विशेष अभियान मिशन सेफ फ्यूचर चलाएगा। इस दौरान स्कूल बसों और बच्चों को ले जाने वाले निजी वाहनों की जांच होगी। मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के निर्देश पर चलने वाले अभियान के पहले चरण में 7 जुलाई तक स्कूल संचालकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस, फोन और व्यक्तिगत संपर्क कर सभी स्कूलों के वाहनों की फिटनेस और वैध परमिट के लिए कहा जाएगा। परिवहन विभाग की टीमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में वाहनों का भौतिक निरीक्षण करेंगी।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक भी होगी। अभियान के दौरान अभिभावकों को भी स्कूल वाहनों की सुरक्षा जांचने के लिए जागरूक किया जाएगा। 8 से 15 जुलाई तक पुलिस, यातायात और शिक्षा विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर बिना फिटनेस, बिना परमिट और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले स्कूल वाहनों के चालान और सीज की कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को ले जाने वाले निजी वाहनों की भी जांच होगी। बार-बार चेतावनी के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों की सूचना शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी, ताकि उनकी मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की जा सके।