फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing girl's body found hanging on tree

लापता हुई किशोरी का शव पेड़ पर लटका मिला

Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found hanging on tree
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव से बुधवार की शाम लापता हुई किशोरी का शव बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से खुदकुशी किए जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी श्यामबाबू जाटव की 17 वर्षीय पुत्री साधना बुधवार की शाम करीब सात बजे अचानक घर से गायब हो गई। परिजन ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। रात करीब एक बजे पुलिस को सूचना दी गई। सुबह करीब पांच बजे साधना का शव घर से सटे पेड़ पर दुपट्टा के फंदा से लटका दिखा। मां शीला देवी ने जब शव देखा तो उनकी चीख निकल गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पिता ने बताया कि पुत्री ने खुदकुशी की है। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

----
फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने की जांच
किशोरी का शव घर के पास बेर के पेड़ पर लटका मिला। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए वहीं कुत्ते ने घटनास्थल के पास सुरागकशी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी ने खुदकुशी की है। इस संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed