फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   missing businessman was murdered in Agra dead body was found in Etmadpur area

Agra News: हेलो! अड्डे पर आ जाओ..इसके बाद घर से निकल गया व्यापारी, फिर कभी नहीं लौटा; अब इस हाल में मिला शव

Tue, 01 Aug 2023 05:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Aug 2023 05:09 PM IST
सार

आगरा में व्यापारी के पास आया। सामने वाले कहा कि हेलो! अड्डे पर आ जाओ। इसके बाद व्यापारी घर से निकल गया। फिर कभी नहीं लौटा। अब इस हाल में उसका शव मिला है। 

विज्ञापन
missing businessman was murdered in Agra dead body was found in Etmadpur area
Agra News: व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन दिन से लापता व्यापारी की हत्या कर दी गई। उसका शव तीन दिन पहले एत्मादपुर क्षेत्र में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया था। मंगलवार को परिजन ने शव की शिनाख्त की। घटना के बाद से घर में चीख पुकार मची हुई है। 

विज्ञापन


मामला ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता घर पर थे। उनके पास एक फोन आया। सामने वाले ने उन्हें एक जगह बताई और वहां पहुंचने को कहा। फोन कटने के बाद वह घर से निकल गए। इसके बाद वह नहीं लौटे। परिजन ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: ताजमहल की खूबसूरती में दाग लगा रहे अवैध निर्माण, 500 मीटर दायरे में सात वर्ष में 248 FIR; नतीजा शून्य
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गुमशुदगी दर्ज करके व्यापारी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच तीन दिन पहले पुलिस को एत्मादपुर थाना क्षेत्र में एक शव पड़ा मिला। पुलिस ने इसे मोर्चरी में रखवा दिया। मंगलवार के विनोद के परिजन मोर्चरी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त लापता व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता के रूप में करके पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed