फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants stole jewellery and statues from Ashram in Firozabad

Firozabad: डूगर वाले बाबा आश्रम पर चोरों ने बोला धावा, सोने-चांदी के आभूषण सहित प्रतिमाएं चोरी

Mon, 05 Sep 2022 12:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

कोटला बजीरपुर मार्ग स्थित डूगर बाबा आश्रम से आभूषण और प्रतिमाएं चोरी कर ली गईं। चोरों ने शनिवार रात वारदात को अंजाम दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants stole jewellery and statues from Ashram in Firozabad
चैनल तोड़कर चोरों ने की वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में कोटला बजीरपुर मार्ग स्थित डूगर बाबा आश्रम में शनिवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश सोने चांदी के आभूषण, प्रतिमाएं व अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताए गई है। सूचना पर पुलिस अफसरों के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश की। देर शाम तक बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन


नारखी क्षेत्र के कोटला बजीरपुर मार्ग पर डूगर वाले बाबा का आश्रम है। पहले आश्रम पर सुखवीर रहते थे लेकिन पिछले एक माह से वह चले गए। तब से रात के समय आश्रम पर कोई नहीं रहता था। शनिवार देर रात आश्रम पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश आश्रम से पीतल के सात घंटे, दो मूर्तियां, शिव दरबार व राम दरबार, सोने का पांच तोले का मंगलसूत्र, पांच तोले की जंजीर, आठ चूड़ी, मांग का टीका, नथ, पायल के साथ अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी ग्रामीणों को रविवार सुबह उस वक्त हो सकी जब वह आश्रम पर गए। 

विज्ञापन

बदमाशों का नहीं लगा सुराग 

सूचना पर सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह के साथ थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय, एसओजी प्रभारी रवि त्यागी के साथ फॉरेंसिक विभाग की टीम व डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक पुलिस बदमाशों के करीब नहीं पहुंच सकी और न ही घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों के बारे में कोई ठोस जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन 

घटना के संबंध में सुखवीर निवासी कोटला ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। चोरी गए सामान की कीमत सात लाख रुपये से अधिक बताई है। सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed