{"_id":"5bb336ae867a557f365c36df","slug":"miscreants-sought-extortion-from-trader-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर कपड़ा व्यापारी से मांगी गई 15 लाख रुपए की चौथ, दहशत में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर कपड़ा व्यापारी से मांगी गई 15 लाख रुपए की चौथ, दहशत में परिवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में कपड़ा व्यापारी से फोन पर 15 लाख रुपए की चौथ मांगी गई है। फोन करने वाले ने अपना नाम तारा बताया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चौथ वसूली की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं घटना से व्यापारी और उसका परिवार सहमा हुआ है।
फतेहाबाद कस्बा निवासी अनिल कुमार पैंगोरिया पुत्र मुन्नीलाल की कस्बे के सदर बाजार में कपड़े की दुकान है। रविवार सुबह उनके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम तारा बताया और कहा कि वो धौलपुर जेल से बोल रहा है।
फोन करने वाले ने व्यापारी से कहा कि 15 दिन में 15 लाख रुपए का इंतजाम हो जाना चाहिए। नहीं बुरा अंजाम होगा। इस धमकी से व्यापारी व उसका परिवार दहशत में आ गया। पीड़ित व्यापारी ने तत्काल इसकी जानकारी थाना फतेहाबाद में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि तारा का नाम बदमाश फतेहाबाद के आंबेडकर चौक स्थित पैंगोरिया स्वीट हाउस के स्वामी सुभाष पैंगोरिया पर चार बार जानलेवा हमले तथा चौथ वसूली की कोशिश में आ चुका है। पुलिस दोनों ही मामलों को मिलाकर इस घटना की जांच कर रही है।