फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants raided former Pradhan house looted lakhs by taking the family members hostage in kasganj

दुस्साहस: पूर्व प्रधान के घर बदमाशों ने बोला धावा, परिजनों को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Thu, 29 Dec 2022 06:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Dec 2022 06:15 PM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि नगद पांच लाख रुपये, लगभग पांच छह लाख रुपये के जेवर व क़ीमती सामान बदमाश लूट ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी और थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
miscreants raided former Pradhan house looted lakhs by taking the family members hostage in kasganj
demo pic

विस्तार

कासगंज के पटियाली थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में  पूर्व प्रधान के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में मौजूद सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया। बदमाशों के पास हथियार थे, जिसके वजह से घर के सदस्य उनका विरोध भी नहीं कर सके। 

विज्ञापन


बुधवार की देर रात ग्राम बहोरा निवासी पूर्व प्रधान कुसमा देवी अपने पति किशन के साथ एक कमरे में और दूसरे कमरे में देवर 50 वर्षीय रामसिंह पुत्र शिवदयाल और छत पर बने कमरे में दो पुत्र सो रहे थे। सभी परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे, तभी देर रात घर की दीवार के बाहर सीढ़ी लगाकर बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने कुसमा के कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और सीधे राम सिंह के कमरे में घुस गए। कुछ आहट होने पर राम सिंह की नींद टूट गई और वह जैसे ही उठने को हुए तो बदमाशों ने राम सिंह के ऊपर लौहे की रॉड से हमला करके घायल कर दिया और उन पर तमंचे तान दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। दो अन्य कमरों के ताले तोड़ कर उसमें रखे बख्शे और अलमारी को खोलकर जेवर, नगदी और क़ीमती सामान को लूट लिया। जाते समय बदमाशों ने खून से लथपथ राम सिंह को भी कमरे में बन्द कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद राम सिंह ने कमरे के दरवाज़े को पीट कर अंदर से शोर मचाया। शोर की आवाज़ सुनकर दूसरे कमरे में सो रहीं कुसम और श्रीकिशन भी जाग गए, लेक़िन कमरा बाहर से बन्द होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोरगुल की आवाज सुनकर छत पर सो रहे बेटे जाग गये और जीने का दरवाजा बंद होने से छत से कूदकर नीचे आए। इसके बाद घर से सदस्य कमरों से बाहर आ सके।  राम सिंह ने पूरी घटना परिजनों को बताई। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर आ गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस रात में ही घायल राम सिंह को स्वास्थ केंद्र लाई, जहां उनकी गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफ़र कर दिया। पीड़ित ने बताया कि नगद पांच लाख रुपये, लगभग पांच छह लाख रुपये के जेवर व क़ीमती सामान बदमाश लूट ले गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी और थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed