फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted shopkeeper at gunpoint near police post and ran away In Agra

Agra: चौकी के पास तमंचा तानकर दुकानदार को लूटा, आसानी से हो गए फुर्र; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 15 Jan 2024 09:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 09:07 AM IST
सार

आगरा में चौकी के पास तमंचा तानकर बदमाशों ने दुकानदार को लूट लिया। इसके बाद आसानी से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन
miscreants looted shopkeeper at gunpoint near police post and ran away In Agra
लुटेरे (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में तीन बदमाशों ने शनिवार की रात परचून दुकानदार को लूट लिया। तमंचा तानकर 35 हजार रुपये ले भागे। जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे लेकिन सुराग नहीं लग सका। व्यापारियों का कहना था कि क्षेत्र में गश्त न होने से बदमाश फायदा उठा रहे हैं।

विज्ञापन


शाहदरा निवासी मनोज की परचून की दुकान है। चंद कदम पर पुलिस चौकी है। मनोज ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात 9 बजे दुकान पर बैठे थे। एक बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश आए। बाइक 20 कदम दूर खड़ी की। एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा रहा। बाकी दो दुकान पर आए। एक ने कमर पर तमंचा तान दिया। वह घबरा गए। दूसरे बदमाश ने गल्ले से 35 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने पर उन्होंने शोर मचाया। बदमाश बाइक से उतरकर आया। उसने फिर जान से मारने की धमकी दी। इस पर वो चुप हो गए। इसके बाद बदमाश आराम से चले गए। 112 नंबर पर कॉल करने पर पीआरवी पहुंच गई। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि केस दर्ज किया है। टीम लगाकर बदमाशों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed