फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Miscreants Looted Petrol Pump Employee 11 Lakh Rupees Bag Crime News

बदमाशों का दुस्साहस: आगरा में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर हमला कर 11 लाख रुपये की लूट, दौड़ी पुलिस

Tue, 24 Aug 2021 11:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 24 Aug 2021 11:26 AM IST
सार

तीन दिनों से बैंक बंद था जिसके बाद पेट्रोप पंप कर्मचारी मंगलवार को नकदी जमा करने बाइक से जा रहे थे। तभी बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Miscreants Looted Petrol Pump Employee 11 Lakh Rupees Bag Crime News
इसी पेट्रोप पंप के कर्मचारियों से हुई लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंगलवार को बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। रुनकता में मंगलवार सुबह तकरीबन 10:30 बजे सुधीर फिलिंग स्टेशन के कैशियर शेशवीर यादव और कर्मचारी मनोज पाठक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर 11 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। बदमाशों ने पहले कर्मचारियों को अपनी बाइक से टक्कर मारकर जमीन पर गिराया। इसके बाद थैला लूटने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने दो फायर किए, जिसमें से एक मिस हो गया। बदमाश थैला लूटकर मांगरौल गांव की ओर भाग निकले। रास्ते में बदमाशों ने एक राहगीर की बाइक भी लूट ली और अपनी बाइक खड़ी छोड़ गए। एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम को लगाया है। 

विज्ञापन


रिंग रोड, विजय नगर कॉलोनी निवासी सुधीर अग्रवाल का रुनकता अंडरपास के निकट सर्विस रोड पर पेट्रोल पंप है। सुबह कैशियर शेशवीर यादव और कर्मचारी मनोज पाठक थैले में 11 लाख रुपये लेकर पंप से पांच सौ मीटर दूर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जमा करने जा रहे थे। नकदी शनिवार, रविवार और सोमवार की बिक्री का था। जैसे ही दोनों तीन सौ मीटर की दूरी पर सर्विस रोड पर अंडरपास के पास आए, पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाश आए। उन्होंने अपनी बाइक बगल में लगाकर कर्मचारियों की बाइक में टक्कर मार दी और धक्का भी दिया। इससे मनोज और शेशवीर गिर गए।
विज्ञापन

 
मनोज पाठक ने पुलिस को बताया कि गिरने पर एक बदमाश ने उसके हाथ में लगा थैला छीनने का प्रयास किया। इस पर उसने विरोध किया। तभी दूसरा बदमाश बाइक से उतरकर आ गया। उसने हाथ में लगी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली उसके पास से निकली। वह घबरा गया। बदमाश ने दूसरा फायर भी किया। मगर, वो मिस हो गया। बदमाश कैश का थैला लूटकर रुनकता मुख्य बाजार की तरफ भागे। उन्होंने शोर मचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:

कब पूरे होंगे अधूरे ख्वाब: दौड़ रही सिर्फ मेट्रो परियोजना, थम गए बाकी काम, पूरी नहीं हुईं स्मार्ट सिटी की ये योजनाएं
 

मुख्य बाजार में भीड़भाड़ होने के बावजूद बदमाश आसानी बाइक ले गए। एक किलोमीटर की दूरी पर मस्जिद के पास रुक गए। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर दी। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे शाकिर पुत्र शाहिद को रोक लिया। उस पर पिस्टल तानकर बाइक लूट ली। इसके बाद गांव मांगरौल की तरफ भाग गए। यहां से जंगल का रास्ता है। हाईवे पर भी आया जा सकता है। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। एसएसपी मुनिराज जी. भी आ गए। उन्होंने बताया कि 11 लाख रुपये कैश लूटा गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमों को लगाया गया है। मथुरा तक पुलिस ने चेकिग की है। बदमाशों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed