{"_id":"65005b67d440905103076ab0","slug":"miscreants-committed-robbery-worth-lakhs-from-finance-employee-in-broad-daylight-in-agra-2023-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट, बाइक से आए बदमाश; लोगों की आंखों के सामने बैग लूटकर हो गए फुर्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट, बाइक से आए बदमाश; लोगों की आंखों के सामने बैग लूटकर हो गए फुर्र
Tue, 12 Sep 2023 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 06:06 PM IST
सार
आगरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी से लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक से आए और लोगों की आंखों के सामने बैग लूटकर फुर्र हो गए।
विज्ञापन
वारदात के बाद भागते लुटेरे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को भरतपुर-अछनेरा मार्ग पर गांव तुरकिया नहर के पास मंगलवार दोपहर को बाइकर्स गैंग ने फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 3.50 लाख रुपये लूट लिए। फाइनेंसकर्मी भरतपुर से लौट रहे थे। बदमाशों ने उन्हें रोकने के बाद आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। इसके बाद बैग लूटकर ले गए। बैग में रुपयों के अलावा लैपटॉप और अन्य कागजात रखे थे।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गांव घैलऊ निवासी योगेश सिंह अछनेरा थाना क्षेत्र में निजी फाइनेंस कंपनी में चार साल से कार्यरत हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे वह भरतपुर के चिकसाना चक दौलतपुर गांव से कलेक्शन करके बाइक से आ रहे थे। तुरकिया नहर और पेट्रोल पंप के समीप सामने से बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश आए। उन्होंने बाइक आगे लगा दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सहेली की शादी में मुलाकात: ATS सिपाही ने बढ़ाईं नजदीकियां, फिर होटल में बुलाया...लूटी आबरू, अब दे रहा धमकी
विज्ञापन
Trending Videos
इससे योगेश बाइक सहित गिर गए, तभी एक बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। वह अचेत हो गए। बदमाश बाइक पर टंगे बैग को लेकर फरार हो गए। योगेश ने होश में आने पर यूपी 112 पर कॉल किया। इस पर पीआरवी पहुंच गई। योगेश ने पुलिस को बताया कि उसके बैग में कलेक्शन के लगभग 3.50 लाख रुपये, लैपटॉप और जरूरी कागजात रखे थे। वहीं, दिनदहाड़े लूट की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।
कलेक्शन एजेंट ने आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर लूट की जानकारी दी है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम को लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। - सोनम कुमार, डीसीपी पश्चिम जोन