{"_id":"5d038f278ebc3e582f5246ca","slug":"miscreant-looted-in-hamasafar-express-train-in-kasganj-passengers-beats","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा-कासगंज के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा-कासगंज के बीच समर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट, विरोध पर पीटा
Sat, 15 Jun 2019 12:29 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार तड़के मथुरा-कासगंज के बीच (कासगंज आउटर निकलने के बाद) समर स्पेशल एक्सप्रेस में बदमाशों ने लूटपाट की। एस-3 कोच में करीब दस यात्रियों से नकदी, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, सोने की अंगूठी और महिलाओं से गले की चेन छीन लीं।
बदमाशों ने विरोध करने पर मारपीट भी की। करीब आधा घंटा बदमाश कोच में रहे और बाद में चेन खींचकर ट्रेन को रोका और कूदकर भाग गए। हल्द्वानी निवासी एक पैसेंजर ने मथुरा जीआरपी में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
लालकुंआ से आगरा-फोर्ट को जाने वाली समर स्पेशल कासगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात को करीब पौने दो बजे पहुंची थी। कासगंज से मथुरा आने के लिए कई पैसेंजर सवार हुए थे। जब ट्रेन कासगंज स्टेशन से मथुरा के लिए रवाना हुई तब कासगंज आउटर निकल जाने के बाद छह बदमाशों ने एस-3 कोच में अचानक असलहे निकाल लिए और यात्रियों को धमकाना शुरू कर दिया।

कुछ लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट तक की गई। एक महिला ने अपना पर्स देने से इंकार किया तो बदमाशों ने तमंचा तान दिया था। घबराई महिला ने पर्स से नकदी और सोने की चेन निकालकर बदमाशों को दे दी।
इस ट्रेन में लूटपाट का शिकार हल्द्वानी के नैनीताल रोड गांव मल्लाह निवासी सुभाष चंद्र जायसवाल ने मथुरा जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें आठ से दस यात्रियों से लूटपाट का जिक्र है। उन्होंने बताया कि चेन पुलिंग करके बदमाश भाग गए।

सुभाष चंद्र ने बताया कि उनका बेटा कोटा में कोचिंग कर रहा है, जिसे वह छोड़ने के लिए जा रहे थे। कुछ यात्रियों की अटैची तक बदमाश लेकर भाग गए। कई यात्रियों को दूसरे यात्रियों ने मदद की।
इन लोगों के पास अपने घर जाने तक के लिए पैसा नहीं बचा था। जीआरपी कार्यवाहक प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना कासगंज की है। हमने मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसे कासगंज हस्तांतरित किया जा रहा है।
इन लोगों के पास अपने घर जाने तक के लिए पैसा नहीं बचा था। जीआरपी कार्यवाहक प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना कासगंज की है। हमने मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसे कासगंज हस्तांतरित किया जा रहा है।