फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minpuri news sahkari sangh election objection

Agra News: अनंतिम मतदाता सूची पर दिन भर आती रहीं आपत्तियां

Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
minpuri news sahkari sangh election objection
मैनपुरी। 19 सहकारी संघों के लिए चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को आपत्तियां दर्ज की गईं। दिन भर लोग आपत्तियां दर्ज कराने के लिए पहुंचते रहे। शुक्रवार को इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। लोगों को बेसब्री से अंतिम मतदाता सूची का इंतजार है। वहीं, जिला कार्यालय आपत्तियों की जानकारी जुटाने में लगा रहा है।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक के लिए चरणबद्ध तरीके से चुनाव चल रहा है। प्रथम चरण में सहकारी समितियों का चुनाव संपन्न हो चुका है। इसके बाद द्वितीय चरण में 19 सहकारी संघों पर चुनाव संपन्न होना है। इसके लिए बुधवार को सभी संघों पर मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन हुआ था। बृहस्पतिवार को अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां ली गईं। सुबह दस बजे से ही संघों पर लोग आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के सामने अपनी आपत्ति प्रस्तुत की। दिन भर आपत्ति लेने का सिलसिला चलता रहा। शाम को सभी आपत्तियों को एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

अब शुक्रवार को इनका निस्तारण करते हुए अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद इसी सूची से नामांकन और चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। बृहस्पतिवार को देर शाम तक सहकारिता विभाग के मुख्यालय से दर्ज आपत्तियों आदि की जानकारी ली जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता राजकुमार ने बताया कि नियमानुसार प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को आपत्तियों का निस्तारण करते हुए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed