फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minors riding up police daroga bike Commissioner ordered investigation

दरोगा की लापरवाही: नाबालिग दौड़ा रहे थे पुलिस की बाइक, खबर तक नहीं लगी;  पुलिस आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

Mon, 16 Oct 2023 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Oct 2023 09:33 AM IST
सार

दरोगा की बाइक को दौड़ाते हुआ सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस आयुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। थाना खंदौली के दरोगा के भतीजे ही सरकारी बाइक को दौड़ा रहे थे। 
 

विज्ञापन
Minors riding up police daroga bike Commissioner ordered investigation
नाबालिग दौड़ा रहे दरोगा का बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सोशल मीडिया पर रविवार को यातायात पुलिस के दरोगा की सरकारी बाइक को दौड़ाते नाबालिग का वीडियो वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने एसीपी छत्ता को जांच के आदेश किए हैं। चौदह सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि दो नाबालिग बाइक पर बैठे हैं। सरकारी बाइक पर पुलिस लिखा है। वह बड़े आराम से चला रहे हैं। तभी एक व्यक्ति वीडियो बना लेता है। दोनों बाइक को रोक देते हैं। वह हेलमेट भी नहीं लगाए हैं।

विज्ञापन


एसीपी छत्ता कर रहे जांच
एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। बाइक सरकारी है। यह यातायात पुलिस के दरोगा शैलेंद्र सिंह को आवंटित है। उनसे बात की गई। उन्होंने बताया कि वह एत्माद्दौला थाना के पास सरकारी आवास में रहते हैं। नाइट ड्यूटी पर थे। बाइक घर में रखी थी। दोपहर में पड़ोस में रहने वाले खंदौली थाना के दरोगा नफीस की पत्नी ने दवा लाने के लिए भतीजे को बाइक देने के लिए कहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: घर पर मां और पत्नी में खींचतान...होटल में रातें बिता रहा परेशान व्यापारी; कहानी रचकर थाने पहुंची बहू
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा की पत्नी ने दी थी बाइक की चाबी
उनकी पत्नी ने बाइक की चाबी दे दी। इस पर दोनों बाइक सड़क पर ले आए। उन्हें इस बारे में नहीं पता था। जांच की जा रही है। इसके बाद अधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बाइक को नाबालिग चला रहे थे। इस पर चालान किया गया है। वहीं प्रकरण की जांच पूरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - Agra: सिपाही की बाइक से युवक घायल, परिजन बोले- जिस बाइक से हादसा हुआ सिपाही ने गायब कर दी; जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed