फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor Kidnap Sexual Assault Case Trial will start from today

कासगंज सामूहिक दुष्कर्म मामलाः आज से शुरू होगा ट्रायल, पुलिस सुरक्षा में कोर्ट जाएगी पीड़िता

Tue, 10 Dec 2019 10:52 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Dec 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Minor Kidnap Sexual Assault Case Trial will start from today
demo pic
कासगंज जनपद में सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मंगलवार से अपर जिला जज नवनीत कुमार की कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा। पुलिस ने ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले दिन पुलिस सुरक्षा में पीड़िता को न्यायालय ले जाया जाएगा। पहले दिन पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


चारों आरोपी जेल में हैं। पुलिस चार्जशीट दाखिल करने के बाद चार्ज फ्रेम करा चुकी है। सभी कार्य दिवसों में न्यायालय सुनवाई करेगा। पुलिस की तैयारी है कि पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाए और त्वरित सुनवाई कर आरोपियों को सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन


न्यायालय में मंगलवार से केस का ट्रायल शुरू होगा। तय तिथि से प्रतिदिन अब इस केस का ट्रायल होगा। पटियाली के सीओ व घटना की विवेचना कर रहे गवेंद्र गौतम पहले दिन के ट्रायल के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। पीड़िता को पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस का प्रयास है कि पहले दिन न्यायालय में पीड़िता की गवाही करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई पूरी होने तक रहेगा सुरक्षा का पहरा
मामले में त्वरित सुनवाई होगी। प्रति कार्य दिवस में सुनवाई होने से जल्द फैसला आने की उम्मीद है। पीड़ित परिवार को कोई डरा धमका न सके या दबाव में साक्ष्यों से छेड़छाड़ न करा दी जाए। इसलिए केस की सुनवाई पूरी होने तक पीड़ित परिवार की कड़ी सुरक्षा रहेगी।

ट्रायल के लिए तैयारी कर ली है। पीड़िता को पुलिस की सुरक्षा में न्यायालय में ले जाएंगे। पहले दिन प्रयास रहेगा कि पीड़िता की गवाही न्यायालय में करा दी जाए। पीड़ित परिवार की सुरक्षा बनी रहेगी।- गवेंद्र गौतम, सीओ पटियाली/विवेचक

बता दें कि घटना रविवार रात्रि लगभग साढ़े आठ बजे की है। किशोरी अपने घर से शौच के लिए खेत पर जा रही थी। इसी बीच गांव के ही घनश्याम, रामजीत, पुष्पेंद्र और अंकित ने उसे अगवा कर लिया। यह सभी आरोपी अनुसूचित जाति की किशोरी को समीप के ही

यूकेलिप्टस के बाग में ले गए। जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया और उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर चले गए। किशोरी जब देर तक घर नहीं आई तो परिजन उसकी तलाश में जुटे, लेकिन होश आने पर काफी देर बाद वह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed