फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor girl sexual abused by two men in janseva kendra in firozabad

फिरोजाबाद: जनसेवा केंद्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को दुकान में बंदकर आरोपी हुए फरार

Tue, 22 Mar 2022 04:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 22 Mar 2022 04:28 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसके साथ जनसेवा केंद्र में शर्मनाक वारदात हुई है। पीड़िता के पिता ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
minor girl sexual abused by two men in janseva kendra in firozabad
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

फिरोजाबाद के लाइनपार क्षेत्र में एक जनसेवा केंद्र पर बैंक खाते का बैलेंस चेक कराने गई 17 वर्षीय किशोरी से केंद्र संचालक और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को दुकान के अंदर बंद कर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के पिता का आरोप है कि छारबाग निवासी आरोपी कुलदीप जनसेवा केंद्र चलाता है। 20 मार्च (रविवार) को कुलदीप अपने साथी बॉबी के साथ केंद्र पर था। सुबह करीब 11 बजे 17 वर्षीय पुत्री बैंक की पासबुक लेकर खाते में बैलेंस चेक कराने पहुंची थी। 

विज्ञापन

पीड़िता को दुकान के अंदर किया बंद 

आरोप है कि कुलदीप और बॉबी ने कुछ देर बाद बैलेंस चेक करने की बात कहते हुए किशोरी से बैठने को कहा। इसी बीच आरोपियों ने जनसेवा केंद्र के शटर को बंद कर किशोरी से दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी किशोरी को दुकान के अंदर बंदकर भाग गए। करीब दो घंटे बाद जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो खोजबीन करते हुए परिवार के लोग केंद्र पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनसेवा केंद्र के अंदर से किशोरी के रोने की आवाज सुनाई दी। शटर खोलकर देखा तो किशोरी बदहवास पड़ी थी। सूचना पर थाना लाइनपार पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित किशोरी को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कुलदीप और बॉबी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

इस संबंध में सीओ सदर हीरालाल कनौजिया का कहना है कि थाना लाइनपार में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 


आगरा: महिला को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, रेलवे के चौकीदार ने बचाई आबरू, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed