{"_id":"61b09326b6e9f6467e4a7a22","slug":"minor-girl-missing-from-agra-goes-with-muslim-man-police-found-girl-from-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: किशोरी को ले गया दो बच्चों का पिता, पुलिस ने लोकेशन पता लगाकर तमिलनाडु से की बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: किशोरी को ले गया दो बच्चों का पिता, पुलिस ने लोकेशन पता लगाकर तमिलनाडु से की बरामद
Wed, 08 Dec 2021 04:42 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 08 Dec 2021 04:42 PM IST
सार
सर्विलांस के जरिए पुलिस को किशोरी की लोकेशन तमिलनाडु में मिली थी। आगरा से पुलिस की एक टीम तमिलनाडु भेजी गई थी और वहां की पुलिस के साथ मिलकर किशोरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पीड़िता (सांकेतिर तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में दो बच्चों का पिता सलमान किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस को दोनों की लोकेशन तमिलनाडु में मिली। इस पर उसे बरामद कर लिया गया। मंगलवार को किशोरी और आरोपी को पुलिस लेकर आई। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में किशोरी के परिजन आ गए। पुलिस के कार्रवाई का आश्वासन देने पर गए।
विज्ञापन
परिजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी सलमान एक सप्ताह पहले किशोरी को लेकर गया था। परिजनों ने सलमान के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों अलग-अलग समुदाय से हैं। पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली। उनकी लोकेशन तमिलनाडु मिलने पर पुलिस वहां गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय के मुताबिक, किशोरी का मेडिकल कराने के बाद उसे बयान के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
वृंदावन में बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव: पीत पोशाक में ठाकुरजी ने दिए दर्शन, आस्था में सराबोर हुए भक्त
विज्ञापन