{"_id":"5dc502288ebc3e5b5f735efe","slug":"minor-girl-complaint-filed-against-her-family-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'फैसला' नहीं माना तो घरवालों ने दी जान से मारने की धमकी, बेटी ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'फैसला' नहीं माना तो घरवालों ने दी जान से मारने की धमकी, बेटी ने उठाया बड़ा कदम
Fri, 08 Nov 2019 12:06 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद मैनपुरी के थाना किशनी में 15 वर्षीय एक लड़की ने अपने परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि परिवार वाले उसकी जबरन शादी कराना चाहते हैं, जबकि वो अभी नाबालिग है। मना करने पर उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। जान से मारने की धमकी दी गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की ने बुधवार को थाना किशनी में तहरीर दी। उसके मुताबिक उसकी उम्र 15 साल है, लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी एक युवक से तय कर दी, जिसकी उम्र बहुत अधिक है। शादी तय करने से पहले परिजनों ने उससे पूछा तक नहीं था।
विज्ञापन
13 अक्तूबर को बरात आनी थी। जब किशोरी को इसका पता चला तो परिवार के खिलाफ बगावत कर दी। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके इंकार के बाद बरात तो नहीं आई, लेकिन परिवार वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। गाली गलौज और मारपीट की जाती है।

ये भी पढ़ें- शौहर ने रखी पांच लाख रुपये की मांग, पूरी नहीं कर सका परिवार, बीवी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
13 अक्तूबर को बरात आनी थी। जब किशोरी को इसका पता चला तो परिवार के खिलाफ बगावत कर दी। उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके इंकार के बाद बरात तो नहीं आई, लेकिन परिवार वाले उसको प्रताड़ित करने लगे। गाली गलौज और मारपीट की जाती है।
किशोरी ने यह भी आरोप लगाया कि परिजनों ने बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। इससे वो दहशत में है। अपनों के उत्पीड़न से तंग नाबालिग लड़की गुहार लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोरी के पिता, मां और दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- तीन युवकों को फेसबुक से दोस्ती कर 'प्रेमजाल' में फंसाया, अब कानून के 'शिकंजे' में आई युवती
ये भी पढ़ें- तीन युवकों को फेसबुक से दोस्ती कर 'प्रेमजाल' में फंसाया, अब कानून के 'शिकंजे' में आई युवती