फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Triple talaq husband Gave wife for Five Lakh Rupees Mainpuri News in Hindi

शौहर ने रखी पांच लाख रुपये की मांग, पूरी नहीं कर सका परिवार, बीवी को दिया तीन तलाक

Fri, 08 Nov 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 08 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq husband Gave wife for Five Lakh Rupees Mainpuri News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर
शौहर ने अपनी बीवी से पांच लाख रुपये की मांग रखी। जब ससुरालीजनों ने असमर्थता जताई तो पत्नी को तीन तलाक दे दिया। मामला थाना क्षेत्र के गांव बसैत का है। पीड़िता की ओर से तहरीर दिए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बसैत निवासी सुलेमान खां ने पुत्री शबाना का निकाह दो वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद की कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बरारिख निवासी नियामत खां के साथ किया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि निकाह के कुछ समय बाद से ही पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दिन बीतते गए और मांग भी बढ़ती गई। मारपीट से तंग आकर नौ माह पूर्व शबाना मायके आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

बुधवार को पति नियामत घर आया और ससुर से पांच लाख रुपये दिए जाने की मांग की। जब पिता ने असमर्थता जाहिर की तो नियामत आग बबूला हो गया। शबाना के सामने आते ही उसे तीन तलाक बोलकर वहां से चला गया। उक्त मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है।

पति को देख खुश हुई थी शबाना
मायके आने के नौ माह बाद पति नियामत जब घर आया तो शबाना की खुशी का कोई ठिकाना न था। उसे लगा कि पति उसे लेने के लिए आया है, लेकिन जब शौहर ने पिता से पांच लाख रुपये की मांग दोहराई तो शबाना निराश हो गई। कुछ समझ पाती इससे पहले ही पति सामने आया और तीन बार तलाक बोल कर चला गया।

जनपद में तीन तलाक का पहला मामला
तीन तलाक के लिए कानून बनने के बाद जनपद में पहला मामला सामने आया है। फिलहाल अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है, लेकिन मामला सामने आने के बाद जहां पुलिस सतर्क हो गई है, वहीं पीड़िता भी न्याय की उम्मीद लगाए हुए है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ओमहरि वाजपेई, इंस्पेक्टर किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed