फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minor boy dies due to electric shock from fridge in etah

एटा: फ्रिज से पानी निकालने के दौरान किशोर को लगा करंट, दर्दनाक मौत

Sat, 19 Oct 2019 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Oct 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
minor boy dies due to electric shock from fridge in etah
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
एटा में शुक्रवार को फ्रिज से पानी निकालने के दौरान किशोर को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। किशोर थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी अपने मामा के यहां रहकर मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा रहा था। 
विज्ञापन


जिला अलीगढ़ के थाना जवां शिकारगढ़ी निवासी महेंद्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र विशाल को गांव नगरिया निवासी मामा धर्मेंद्र उर्फ मुन्ना उसे अपने साथ ले आए। विशाल धुमरी में मिस्त्री संजीव चौहान के यहां मोटर मैकेनिक का काम सीख रहा था। 
विज्ञापन


काफी देर तक फ्रिज से चिपका रहा किशोर

शुक्रवार की सुबह काम पर जाने से पहले घर में फ्रिज से पानी निकालने गया। फ्रिज में आए करंट की चपेट में किशोर आ गया। कमरे में अन्य कोई न होने के कारण वह काफी देर तक फ्रिज से चिपका रहा। काफी देर बाद आए मामा धर्मेंद्र ने उसे उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन किशोर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। परिजन शव को अलीगढ़ ले गए। बेटे की मौत के बाद मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल था। 

बरतें सावधानी

- इलेक्ट्रॉनिक आइटम के लिए थ्री पिन स्विच होते हैं। इनके लिए अर्थिंग वाली विद्युत फिटिंग सुरक्षित रहती है। इससे करंट की संभावना कम हो जाती है।
- फ्रिज को गीले हाथों या नंगे पैरों के साथ नहीं खोलना चाहिए।
- समय समय पर लीड को चेक कर लेना चाहिए। क्योंकि कट से करंट की संभावना बढ़ जाती है।
- सावधानी पूर्वक प्रयोग से दुर्घटना टाली जा सकती है।
एपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पॉवर कॉरपोरेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed