फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   minister of state said training centers will be opened to transform village skills into industry

गांव के हुनर को उद्योग में बदलने की कवायद, राज्यमंत्री ने दिए अफसरों को निर्देश

Sat, 30 May 2020 11:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 May 2020 11:25 AM IST
सार

  • सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री ने कहा- नए उद्योगों के लिए बनाएं लैंड बैंक
  • अधिकारियों के साथ बैठक में राज्य मंत्री ने दिए निर्देश

विज्ञापन
minister of state said training centers will be opened to transform village skills into industry
अधिकारियों संग बैठक करते राज्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने नए उद्योगों के लिए तहसील स्तर पर लैंड बैंक बनाने के निर्देश दिए हैं। आगरा में गांव के हुनर को उद्योग में बदलने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। लखनऊ की तर्ज पर आगरा में डिजाइन इंस्टीट्यूट की ब्रांच भी खोली जाएगी। युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे स्थानीय कलाओं को उद्योग में बदलने में मदद मिले। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री उदयभान सिंह ने शुक्रवार को बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ की तर्ज पर अब ‘एक गांव-एक उत्पाद’ के लिए सूक्ष्म, लघु उद्योगों में अपार संभावनाएं हैं। प्लास्टिक पार्क, डिफेंस कॉरिडोर और प्रशिक्षण केंद्र यहां विकसित किए जाएंगे। जिससे स्थानीय कलाएं उद्योग के रूप में खड़ी हो सकें। 
विज्ञापन



'इस अभियान को गति देनी होगी'

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सभी को एक साथ मिलकर इस अभियान को गति देनी होगी। बैठक में राज्यमंत्री ने डीएम को निर्देश दिए कि जिन सरकारी विभागों की भूमि काम में नहीं ली जा रही उसका चिह्नांकन कर तहसील स्तर पर लैंड बैंक स्थापित की जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना के बाद उपजे हालात से निपटने के लिए गांव, कस्बों को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। कहा कि आगरा में प्लास्टिक पार्क, डिफेंस कारीडोर के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। बैठक में डीएम प्रभु एन सिंह, विधायक पक्षालिका सिंह, जितेंद्र वर्मा, महेश गोयल, लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, अनुराग मित्तल, एसडीएम सदर गरिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

राज्यमंत्री ने कहा कि आगरा में डिजाइन इंस्टीट्यूट की ब्रांच स्थापित होगी। इसके लिए उप्र इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की चेयरमैन शिप्रा शुक्ला टीम के साथ आगरा आई हैं। बैठक में मौजूद शिप्रा शुक्ला ने कहा कि उनका इंस्टीट्यूट स्थानीय कलाओं व उत्पादों को बढ़ावा देगा। पारंपरिक कलाओं को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलेगी। इंस्टीट्यूट से 88 नामचीन डिजाइनर्स जुड़े हैं।

जो चीन से खींच रहे हाथ, वो आएं आगरा: चाहर

फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि वो केंद्र सरकार के स्तर पर एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए पहले से प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि जो कारोबारी मौजूदा दौर में चीन से अपने हाथ खींच रहे हैं, वह उप्र और आगरा में आएं। उनका स्वागत है। वह इस संबंध में छह मई को प्रधानमंत्री को मेल कर चुके हैं। जो विदेशी कंपनियां यहां अपने उद्यम स्थापित करने के लिए आना चाहती हैं, उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से पूरी मदद मिलेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed