फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister of State for Agriculture said, BJP government is a true well-wisher of farmers

Agra News: बोले कृषि राज्यमंत्री, किसानों की सच्ची हितैषी भाजपा सरकार

Mon, 30 Sep 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Agriculture said, BJP government is a true well-wisher of farmers
औंछा में किसान मोर्चा के सम्मेलन का उद्घाटन करते कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह।
मैनपुरी। औंछा के च्यवन ऋषि मंदिर प्रांगण में सोमवार को भाजपा का किसान सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है। किसानों के लिए सरकार ने एक नहीं कई योजनाएं चालू की हैं। इनका लाभ सभी किसानों को बिना भेदभाव के मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बेहतर बीज, खाद व कृषि यंत्र दे रही है। इससे किसानों की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश का किसान खुशहाल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा सबसे पहले किसानों की समस्या को सुनते हैं। प्रदेश में किसान सम्मान निधि समय पर किसानों के खाते में पहुंच रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में किसानों को खाद, बीज के लिए लाइनों में लगना पड़ता था। आज सरकार ने लाइनों को समाप्त कर दिया है। किसानों को खाद, बीज समय पर बिना लाइन में लगे मिल रहा है। कृषि राज्य मंत्री ने सम्मेलन में लगी विभागीय प्रदर्शनी को देखा। क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र प्रशांत पोनियां, घनश्याम पटेल प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान सम्मेलन में बेहतर खेती करने वाले किसान श्रीपाल, ऊषादेवी, विद्याराम, दिनेशचंद्र, रामकिशन सहित एक दर्जन किसानों को सम्मानित किया गया। मोर्चा जिलाध्यक्ष आलोक मिश्रा, सुभाष राजपूत, अश्विनी मिश्रा, अनुजेश प्रताप, गोविंद भदौरिया,गोपाल गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed