फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minister Aseem Arun reached Firozabad met the family of youth who committed suicide due to beating

UP: सपा के लोग भूल गए, योगी सरकार है...आत्महत्या करने वाले युवक के परिवार से मिले असीम अरुण, जानें क्या कहा

Thu, 18 Jul 2024 06:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jul 2024 06:18 PM IST
सार

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने उस युवक के परिवारीजनों से मुलाकात की, जिसने पिटाई से आहत होकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि सपा के लोगों ने युवक की पिटाई की, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया।

 

विज्ञापन
Minister Aseem Arun reached Firozabad met the family of youth who committed suicide due to beating
असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सिरसागंज में नौ दिन पहले पिटाई किए जाने के बाद पिटाई का वीडियो वायरल करने से आहत दलित समाज के युवक द्वारा आत्महत्या का मामला एक बार फिर से गरमा गया। बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवारीजन को ढांढ़स बंधाया। कहा कि आरोपी सपा से जुड़े हैं। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता भी दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

 

दक्षिणी मोहनगंज निवासी कमलकांत (26) ने नौ जुलाई को फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। कमलाकांत की मौत से पहले उसी के गाड़ी मालिक ने कमलकांत के साथ मारपीट के वीडियो वायरल कर दिये थे। बृहस्पतिवार को मृतक के घर पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने मृतक की मां कृष्णा से बात की। उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। परिजनों ने मंत्री को बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर दबंग उनके बेटे को उठाकर ले गए थे। जहां अपने घर ले जाकर उसके हाथ पैर रस्सी से बांधकर पीटा। 

 

उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसी बात से आहत होकर उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली। परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि दलित युवक की पिटाई करने वाले आरोपी सपा के लोग हैं। वो शायद भूल गए हैं कि ये योगी सरकार है। आरोपियों का यह अपराध क्षम्य नहीं है। अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जबकि बाकी दो और की गिरफ्तारी के आदेश पुलिस को दिए गए हैं। उन्होंने मृतक के परिजन को आर्थिक मदद भी दी। इस मौके पर सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed