फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mining mafia who shot at constable identified seven sent to jail

Agra News: सिपाही पर गोली चलाने वाले खनन माफिया की पहचान, सात जेल भेजे

Tue, 10 Sep 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 09:15 AM IST
सार

खेरागढ़ में सिपाही पर गोली किसने चलाई उसकी पहचान कर ली गई है।  पुलिस ने इस मामले में अभी तक सात को जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दी जा रही हैं। 

 

विज्ञापन
Mining mafia who shot at constable identified seven sent to jail
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरागढ़ में सिपाही को गोली मारकर घायल करने वाले खनन माफिया की धरपकड़ दूसरे दिन भी जारी रही। पुलिस ने सिपाही को गोली मारने वाले की पहचान कर ली है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने गिरफ्तार सात आरोपियों को जेल भेजा है।
विज्ञापन




 

खेरागढ़ में शनिवार को खनन माफिया ने बालू की ट्रैक्टर ट्राली पकड़ने पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। कई राउंड गोलियां चलाई गई थीं। एक गोली सिपाही अजय कुमार को लगी थी। इस मामले में पुलिस ने खेरागढ़ व धौलपुर में दबिश देकर रविवार को खनन माफिया के सात गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इनको सोमवार को जेल भेज दिया गया। डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि सिपाही पर गोली चलाने वाले खनन माफिया की पहचान हो गई है। वह सत्यप्रकाश है, उसकी तलाश की जा रही है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने अभी तक खनन से जुड़े 24 से अधिक लोगों को चिह्नित किया है। अब पुलिस इनके विरुद्ध गैंगस्टर लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed