फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Migrant Workers Returns For Work 30 Lakh Train Tickets Sold By Indian Railways

आगरा: लौटने लगे प्रवासी श्रमिक, 20 दिन में बिक गए 30 लाख टिकट, ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षासूची

Wed, 23 Jun 2021 01:13 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Jun 2021 01:13 PM IST
सार

मई में जहां ट्रेनों में यात्री नहीं मिल रहे थे, वहीं अब ट्रेनों में दोबारा से वेटिंग शुरू हो गई है। एक जून से लेकर 20 जून तक लगभग 30 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन
Migrant Workers Returns For Work 30 Lakh Train Tickets Sold By Indian Railways
लौटने लगे प्रवासी: आगरा कैंट पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संक्रमण की दर कम होने के साथ ही महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, राजस्थान से घरों को लौटने वाले प्रवासियों ने भी अपने कार्यस्थलों पर लौटना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। मई में जहां ट्रेनों में यात्री नहीं मिल रहे थे, वहीं अब ट्रेनों में दोबारा से वेटिंग शुरू हो गई है। एक जून से लेकर 20 जून तक लगभग 30 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन


मार्च के अंतिम सप्ताह में होली के त्योहार के बाद से ही कोरोना का संक्रमण तेज हो गया था। अप्रैल में संक्रमण बढ़ने के साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात जैसे राज्यों में लॉकडाउन और बंदिशें शुरू हो गईं। फैक्टरियां व बाजार बंद होने के कारण प्रवासी मजदूरों के साथ ही प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का लौटना शुरू हो गया था। ढाई महीने के बाद हालात सुधरने पर कारखाने व फैक्टरियों में काम शुरू हो गया है। प्रवासियों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। नई दिल्ली के रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अगले दस दिनों के लिए प्रवासी श्रमिकों समेत अन्य यात्रियों ने करीब 29.15 लाख टिकट बुक किए हैं। इनमें पूर्वी यूपी, बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के स्टेशनों से दिल्ली, मुंबई, पुणे, सूरत, अहमदाबाद और चेन्नई जाने वाले यात्री शामिल हैं।  
विज्ञापन


जून से टिकटों की बुकिंग में तेजी आई
28, 29, 30 मई को आगरा कैंट, राजा मंडी व आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशनों की बुकिंग विंडो से 4.39 लाख रुपये के टिकटों की बुकिंग हुई थी, जबकि जून से टिकटों की बुकिंग में तेजी आई। अब तक लगभग 30 लाख से अधिक टिकट बिक चुके है। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों के बढ़ने के साथ ही यात्रियों में भी इजाफा हुआ है। यही कारण है कि ट्रेनें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई माह बाद लौट रहा हूं
 अहमदाबाद में स्टोन फैक्टरी में काम करता हूं। अप्रैल में गांव लौटा था। अब फैक्टरी में काम शुरू होने पर लौट रहा हूं। -कालीचरन, नगला रामबल

होली के बाद अब जा रहा हूं
सूरत में काम करता हूं। होली पर ही घर लौट आया था। इसके बाद लॉकडाउन लग गया। अब दोबारा से काम की तलाश में जा रहा हूं। सुरेश, एत्मादपुर 

अब कॉल आई, लौट रहा हूं
पुणे में काम कर रहा था। मार्च में लौट आया था। अब दोबारा काम शुरू हो गया है। बुलाया गया है। ट्रेनें भी बंद चल रही थीं। अब पुणे के लिए लौट रहा हूं। विपिन कुमार, ग्वालियर

टीका ही बचाएगा जान: आगरा में एक दिन में रिकार्ड टीकाकरण, 21,062 को लगी भरोसे की डोज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed