{"_id":"698d6b5760bb7f6cf20f1d31","slug":"metro-work-begins-at-hariparvat-crossing-barricading-done-30-km-project-to-be-completed-by-december-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा वाले ध्यान दें: हरीपर्वत चौराहे पर हुई बैरिकेडिंग, मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य शुरू; इस तरफ न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा वाले ध्यान दें: हरीपर्वत चौराहे पर हुई बैरिकेडिंग, मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य शुरू; इस तरफ न आएं
Thu, 12 Feb 2026 11:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:25 AM IST
सार
आगरा के हरीपर्वत चौराहे पर मेट्रो स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है। यहां पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस वजह से रास्ता सकरा हो गया है।
विज्ञापन
हरीपर्वत चौराहे पर हुई बैरिकेडिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दिसंबर तक प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए दूसरे कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेज करते हुए हरीपर्वत चौराहा पर भी बैरिकेडिंग कर दी है। यहां पर स्टेशन बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो परियोजना में दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। पहले कॉरिडोर ताजपूर्वी से सिकंदरा तक और दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक है। आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक के ट्रैक एलिवेटेड है। इसके लिए हरीपर्वत चौराहे पर भी स्टेशन बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। यहां पर चौराहा और मदिया कटरा मार्ग तक बैरिकेडिंग करते हुए काम शुरू कर दिया गया है।
इसके लिए खुदाई की जा रही है। इसके आगे भगवान टॉकीज चौराहा, सुल्तानगंज पुलिया, रामबाग, शाहदरा में भी मेट्रो ट्रैक बनाने का कार्य चल रहा है। पहले कॉरिडोर की बात करें तो ताज पूर्वी से सिकंदरा तक ट्रैक बन रहा है। अभी ताजपूर्वी से श्री मन:कामेश्वर तक ही मेट्रो सेवा चल रही है। इसके आगे एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज तक ट्रैक बन गया है। यहां मार्च के अंत से मेट्रो सेवा चलने लगेगी। इस तरह से दिसंबर तक दोनों कॉरिडोर पूरा हो जाएंगे। करीब 30 किमी का सफर मेट्रो से कर सकेंगे।