{"_id":"6a5a87ab289ca28a230fba52","slug":"metro-will-have-to-solve-the-problem-of-traffic-jam-before-kanwar-fair-agra-news-c-25-1-agr1034-1111266-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कांवड़ मेले से पहले मेट्रो को दूर करनी होगी जाम की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कांवड़ मेले से पहले मेट्रो को दूर करनी होगी जाम की समस्या
विज्ञापन
सुल्तानगंज फ्लाई ओवर पर रोडवेज बस खडी़ होने से अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मेट्रो के निर्माण कार्य से एमजी रोड और हाईवे पर लोगों को रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर को वाहन चालकों को रावली से कलेक्ट्रेट तक की दूरी तय करने में 15 मिनट तक लग गए। वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल पर भी निर्माण कार्य में लगी मशीनों के निकलने से वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस उपायुक्त यातायात सोनम कुमार ने मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें कांवड़ यात्रा से पहले पिलर निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गुरुद्वारा गुरु का ताल के पास मेट्रो के पिलर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से बैरिकेडिंग लगाई गई हैं। हाईवे के डिवाइडर के साथ ही सर्विस रोड के डिवाइडर पर भी बैरिकेडिंग लगी हैं। सुबह और शाम वाहनों का दबाव बढ़ने पर जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को सर्विस रोड पर निर्माण कार्य के वाहन निकलने से लोगों को कुछ देर के लिए जाम में फंसना पड़ गया। आईएसबीटी के सामने हाईवे पर बसों के ठहराव की वजह से वाहनों की लंबी लाइन लग रही है।
एमजी रोड के हरीपर्वत और रावली में भी यही स्थिति है। हरीपर्वत चाैराहे पर पिलर निर्माण के लिए बैरिकेडिंग लगने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। चाैराहे पर ही देहली गेट से हरीपर्वत की तरफ आने वाली लेन पर सीएम ग्रिड के कार्य से समस्या हो रही है। यहां पर पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। मदिया कटरा की तरफ से आने वाले वाहनों को बाग फरजाना की तरफ से निकाला जा रहा है। इसके लिए भी बैरियर लगाए गए हैं। बैरियर की वजह से दोनों तरफ के वाहन नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त सोनम कुमार ने बताया कि मेट्रो के अधिकारियों से बैठक की गई। इसमें बताया गया कि कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरु होने जा रही है। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए। किसी भी समस्या की अधिकारियों को जानकारी दी जाए। रावली, हरीपर्वत और गुरुद्वारा गुरु का ताल पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए, जिससे कांवड़ियों को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
इन रास्तों पर भी समस्या
बोदला, सिकंदरा, रामबाग, बिजलीघर पर भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन चाैराहों के आसपास 50 और 100 मीटर की दूरी पर ऑटो की पार्किंग और ठेलों के खड़े न होने के नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। सड़क पर ऑटो की पार्किंग हो रही है। सवारियों को उतारने और बैठाने के समय वाहनों को रुकना पड़ रहा है।
वैकल्पिक मार्ग का फायदा नहीं
पुलिस ने एमजी रोड पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग का सुझाव दिया था। भगवान टाकीज से वाहनों को यमुना किनारा मार्ग, बालूगंज, होते हुए निकाले जाने की व्यवस्था की थी। पुलिसकर्मियों को लगाया गया। इसका कोई फायदा नहीं हुआ। स्कूलों की छुट्टी के समय वाहनों के एमजी रोड से ही निकलने की वजह से समस्या हो रही है।
धाकरान चौराहा पार करना मुश्किल, हरीपर्वत से निकलने में लगे 15 मिनट
आगरा। एमजी रोड के रावली, धाकरान और हरीपर्वत चौराहे पर शुक्रवार दोपहर को जाम ने लोगों को परेशान किया।
सुबह 10 बजे के करीब वाहनों के दबाव के कारण एमजी रोड पर जगह-जगह जाम की स्थिति रही। धाकरान चौराहे पर हरीपर्वत की ओर जाने वाली लेन निर्माण के चलते संकरी होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। बस के निकलने के दौरान ज्यादा दिक्कत होती है। हरीपर्वत से सेंट जोंस की पुलिया तक बेरीकेडिंग है। ऐसे में वाहन रेंग कर निकले। स्कूलों की छुट्टी के समय परेशानी ज्चाद बढ़ गई।