फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   metro will build two bridges on MG Road

Agra Metro: एमजी रोड पर दो पुल बनाएगा मेट्रो, मार्ग भी करना पड़ेगा बंद; रेलवे को भेजी गई डिजाइन

Sat, 07 Feb 2026 12:14 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 07 Feb 2026 12:14 AM IST
सार

आगरा में मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। दूसरे काॅरिडोर में एमजी रोड पर दो पुल बनाए जाएंगे। ऐसे में ट्रैफिक डायवर्जन करने के साथ मार्ग को बंद भी किया जा सकता है। मेट्रो की ओर से पुल का डिजाइन रेलवे को भेजा गया है।

विज्ञापन
metro will build two bridges on MG Road
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) दूसरे कॉरिडोर में रावली और हरीपर्वत पर पुल बनाएगा। पुल की लंबाई 60-60 मीटर होगी। मेट्रो ने डिजाइन तैयार कर रेलवे को भेज दी है। रेलवे की तकनीकी टीम डिजाइन का आकलन करने के बाद एनओसी देगी। इसके बाद पुल बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड ट्रैक बनाया जा रहा है। इसमें रावली और हरीपर्वत से रेलवे लाइन भी गुजर रही है। इसके ऊपर से एलिवेटेड ट्रैक गुजरेगा। इन्हीं दोनों स्थानों पर 60-60 मीटर के स्टील गर्डर पुल बनाए जाने हैं। इनकी चौड़ाई 10 मीटर होगी। इसकी डिजाइन बनाकर रेलवे को भेज दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रेलवे की तकनीकी टीम जल्द ही सर्वे भी करेगी। डिजाइन में बदलाव की जरूरत होने पर इसकी संस्तुति करेगी। इसके बाद एनओसी मिलने पर पुल बनाने का काम होगा। यह पुल मेट्रो के डिपो में तैयार होगा। वहां से चरणबद्ध तरीके से मौके पर लाकर स्थापित किया जाएगा। इस दौरान एमजी रोड को बंद करने की भी जरूरत पड़ेगी और डायवर्जन लागू किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी तारीख तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed