{"_id":"6a4dfe93f5e4da81a30bb9e9","slug":"message-of-women-empowerment-will-be-visible-a-dr-bhimrao-ambedkar-university-convocation-ceremony-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra University: दीक्षांत समारोह में दिखेगा बेटियों के सशक्तीकरण का संदेश, पहली बार होगा मां-बेटी सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra University: दीक्षांत समारोह में दिखेगा बेटियों के सशक्तीकरण का संदेश, पहली बार होगा मां-बेटी सम्मेलन
Wed, 08 Jul 2026 01:09 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:09 PM IST
सार
डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का तीन अगस्त को स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी) स्थित शिवाजी मंडपम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षोत्सव के तहत गांवों के विद्यार्थियों के लिए खेल, चित्रकला, निबंध, भाषण, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का 92वां दीक्षांत समारोह डिग्री और पदक वितरण तक सीमित नहीं रहेगा। सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा नजर आएगा। शताब्दी वर्ष में आयोजित दीक्षांत समारोह से पहले दीक्षोत्सव मनाया जाएगा। दीक्षांत समारोह पर पहली बार मां-बेटी सम्मेलन 3 अगस्त को ही खंदारी स्थित जयप्रकाश नारायण सभागार में आयोजित होगा।
समारोह की तैयारी पर मंगलवार को कुलपति सचिवालय पालीवाल पार्क परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने दीक्षांत समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। 3 अगस्त को स्वामी विवेकानंद परिसर (खंदारी) स्थित शिवाजी मंडपम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। दीक्षोत्सव के तहत गांवों के विद्यार्थियों के लिए खेल, चित्रकला, निबंध, भाषण, देशभक्ति गीत, लोकनृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

विजेताओं को दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति सम्मानित करेंगी। मां-बेटी सम्मेलन के तहत छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। स्वास्थ्य रिपोर्ट उनकी माताओं को दी जाएगी। सम्मेलन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल दीक्षांत समारोह के दिन छात्राओं और उनकी माताओं से सीधे संवाद कर महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को लेकर प्रेरित करेंगी।
शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री
विश्वविद्यालय के 100 वर्षों के सफर, शताब्दी समारोह और दीक्षोत्सव की गतिविधियों पर आधारित विशेष डॉक्यूमेंट्री भी तैयार की जाएगी, जिसका प्रदर्शन दीक्षांत समारोह में किया जाएगा। कुलपति ने सभी समितियों को 20 जुलाई तक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।