{"_id":"601d0e0f5fa20b384b1035aa","slug":"message-of-corona-prevention-by-valentine-gifts-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Velentine Week: इस बार दो गज की दूरी से होगा प्यार का इजहार, उपहारों पर लिखे कोरोना से बचाव के संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Velentine Week: इस बार दो गज की दूरी से होगा प्यार का इजहार, उपहारों पर लिखे कोरोना से बचाव के संदेश
Sat, 06 Feb 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
वेलेंटाइन उपहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन वीक में इस बार प्यार के इजहार के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव का इंतजाम भी किया जाएगा। उपहारों पर ही लिखा है कि दो गज की दूरी का पालन है जरूरी। लोग ऐसे टी-शर्ट, कॉफी मग भी तैयार करा रहे हैं जिन पर वैलेंटाइन के संदेश के साथ कोरोना से बचाव का पैगाम भी है। ऐसे कुछ संदेश हैं, प्यार का इजहार दो गज की दूरी के साथ, प्यार को जिताना है, कोरोना को हराना है।
विज्ञापन
आगरा गिफ्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि इस बार वैलेंटाइन वीक में उपहारों पर भी कोरोना से बचने के पैगाम हैं। लोग अपनी पसंद से भी उपहारों में काम करा रहे हैं। उपहार में सैनिटाइजर और मास्क भी दिए जाएंगे। ऐसे मास्क आए हैं जिन पर दिल छपे हैं। वैलेंटाइन वीक के दौरान शहर भर से अनुमानित दो करोड़ के उपहार खरीद लिए जाते हैं।
विज्ञापन
अपनी पसंद का लिखवाओ संदेश
कलर लैब के संचालक श्रेयांश गोयल ने बताया कि पिछले तीन सालों में उपहार देने का चलन बदला है। लोग अब कॉफी मग, शर्ट के अलावा मास्क पर भी संदेश प्रिंट कराने लगे हैं। इसमें युवा, नवविवाहित लोग अधिक होते हैं। इस समय कोरोनाकाल में जागरूकता संदेश भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। प्रिंट कराने की कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 20 हजार रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
बाजार भी उपहारों से सजा
कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर बाजार भी उपहारों से सज चुका है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अलग-अलग उपहार लोगों को लुभाने में लगे हैं।
इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद
कारोबारी पारस अग्रवाल ने कहा कि इस बार अच्छे कारोबार की की उम्मीद है। युवा हमेशा से ही इसे जश्न की तरह मनाते हैं। वहीं, नवविवाहितों के लिए भी यह खास होता है। दोनों ही सूरतों में अच्छा कारोबार मिलता है।
कारोबारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है। इसको लेकर बाजार भी उपहारों से सज चुका है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी अलग-अलग उपहार लोगों को लुभाने में लगे हैं।
इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद
कारोबारी पारस अग्रवाल ने कहा कि इस बार अच्छे कारोबार की की उम्मीद है। युवा हमेशा से ही इसे जश्न की तरह मनाते हैं। वहीं, नवविवाहितों के लिए भी यह खास होता है। दोनों ही सूरतों में अच्छा कारोबार मिलता है।