{"_id":"6a2b2522f053a556d507949e","slug":"memories-of-agras-golden-era-of-football-revived-by-the-world-cup-agra-news-c-365-1-sagr1044-108345-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विश्व कप के बहाने लौटी आगरा के फुटबॉल के स्वर्णिम दौर की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विश्व कप के बहाने लौटी आगरा के फुटबॉल के स्वर्णिम दौर की यादें
विज्ञापन
अमिताभ गौतम
आगरा। फुटबॉल विश्व कप के रोमांच ने एक बार फिर आगरा के खेल प्रेमियों को शहर के उस दौर की याद दिला दी है, जब फुटबॉल यहां के प्रमुख खेलों में शामिल था। स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय मैदानों में फुटबॉल की धूम रहती थी और आगरा के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाते थे।
आगरा में ऑल इंडिया फुटबॉल चैंपियनशिप जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है। संतोष ट्रॉफी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में आगरा ने जगह बनाई। फ्रांसिस, कमल, अजीत, जग्गी और गुरजीत तिवाना जैसे खिलाड़ियों ने आगरा की फुटबॉल पहचान को मजबूत किया। फुटबॉल में आरबीएस कॉलेज, बिचपुरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। यहां अध्ययन करने वाले नाइजीरिया, केन्या समेत विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने स्थानीय फुटबॉल को अंतरराष्ट्रीय रंग दिया।
आगरा यूनिवर्सिटी फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान अमिताभ गौतम ने कहा कि विश्व कप केवल मनोरंजन नहीं बल्कि सीखने का सबसे बड़ा मंच है। युवा खिलाड़ी गेंद के साथ और बिना गेंद के मूवमेंट, स्पेस बनाना, पासिंग और आक्रमण की कला सीख सकते हैं।
विज्ञापन
पूर्व खिलाड़ियों शैलेश सिंह, रामानंद चौहान और निशांत चौहान का कहना है कि विश्व कप का उत्साह यदि स्थानीय स्तर पर फुटबॉल के विकास से जोड़ा जाए तो आगरा में एक नई फुटबॉल संस्कृति विकसित हो सकती है।