ड्रग विभाग के रडार पर 25 मेडिकल स्टोर और 35 झोलाछाप, चार अस्पतालों के भी नाम मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि यह बड़ा रैकेट है। बड़ी संख्या में उन लोगों के नाम मिले हैं जो गर्भपात किटों को खरीद रहे थे। इनमें झोलाछाप के क्लीनिक और मेडिकल स्टोर भी हैं। इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबर- NCB की जांच में खुलासा: नौ राज्यों में फैला है नशे का कारोबार, विदेशों से भी जुड़े 'आगरा गैंग' के तार
उधर ड्रग विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ताजनगरी में भ्रूण लिंग परीक्षण अभी भी किया जा रहा है। यमुनापार के कई केंद्रों का नाम राजस्थान पुलिस की जांच में सामने आया है। इन केंद्रों से ही उन झोलाछाप का नाम दिया जाता है जो गर्भपात करते हैं।
राजस्थान पुलिस ने यमुनापार के झोलाछापों के नाम भी पुलिस को दिए हैं। इनके बारे में जानकारी है कि यहां गर्भपात कराया जाता है। यमुनापार में भ्रूण लिंग परीक्षण भी पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने इन झोलाछापों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से भी साझा की है।
लिंग भ्रूण परीक्षण से गर्भपात तक का ठेका
गर्भपाट किटों की बिक्री की जांच के दौरान ड्रग विभाग को यह भी पता चला कि दलाल लिंग भ्रूण परीक्षण से लेकर गर्भपात कराने तक का ठेका ले रहे हैं। परीक्षण के लिए आगरा से महिलाओं को राजस्थान और वहां की महिलाओं को आगरा लाया जाता है। आगरा देहात में भी लिंग भ्रूण परीक्षण चल रहा है।