फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Medical room set up with covid test at Kheria airport agra

Agra News: फिर कोरोना का खतरा... बढ़ी सतर्कता, एयरपोर्ट पर कोविड जांच के साथ बना मेडिकल रूम

Sat, 24 Dec 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Dec 2022 12:10 AM IST
सार

बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आगरा आते हैं। इसे देखते हुए एयरपोर्ट पर कोविड जांच शुरू हो गई हैं। साथ ही संक्रमित के लिए मेडिकल रूम में बनाया गया है। 

विज्ञापन
Medical room set up with covid test at Kheria airport agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल, आगरा किला, सिकंदरा के साथ खेरिया हवाई अड्डे के सिविल टर्मिनल पर देश, विदेश के यात्रियों के आवागमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच शुरू की है, वहीं एयरपोर्ट में लाउंज से सटे एक कमरे को आकस्मिक चिकित्सा के लिए तैयार किया गया है। यहां किसी कोरोना संक्रमित के आने पर उसे अलग किया जा सके। 

विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निदेशक ए. ए. अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के डॉ. विमल पाठक और उनका स्टाफ कोरोना की पहली लहर से अब तक लगातार आरटीपीसीआर टेस्ट और रैंडम सैंपल ले रहे हैं। एयरपोर्ट पर निकास द्वार के ठीक सामने बने ताजमहल के मॉडल के पास कोरोना जांच के लिए बूथ बनाया गया है, जहां एयरपोर्ट से निकलने वाले यात्रियों की रैंडम जांच कर सैंपल एकत्र किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में आते हैं विदेशी पर्यटक 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार की कोविड को लेकर अगर कोई नई गाइडलाइन आती है तो एयरपोर्ट पर उसी के अनुरूप सैंपलिंग और टेस्टिंग की जाएगी। आगरा एयरपोर्ट पर सीधी विदेशी उड़ान तो नहीं है, लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट से जुड़ी घरेलू उड़ानें आती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में इन दिनों विदेशी पर्यटक आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Covid Alert: चाहकर भी अभी बूस्टर डोज नहीं लगवा सकते आगरा के लोग, यह है कारण

यहां से संक्रमण रोकने के लिए यह बूथ बनाया गया है, जहां से संक्रमित की निगरानी की जा रही है। आगरा के एक अस्पताल के साथ एमओयू भी किया गया है। सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सदस्य राजीव सक्सेना और अनिल शर्मा ने एयरपोर्ट निदेशक के साथ कोरोना जांच का बूथ और व्यवस्थाओं को देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed