फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mba part time From  Agra Bareilly and Kanpur University With Job Mission Admission

Admission: नौकरी के साथ इन संस्थानों से कर सकते हैं MBA, जानें सीटों की संख्या और कितनी है फीस

Fri, 12 May 2023 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 02:32 PM IST
सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पद्मचंद जैन संस्थान के अलावा बरेली और कानपुर विश्वविद्यालय में भी ये पार्ट टाइम कोर्स कराया जाता है।
 

विज्ञापन
Mba part time From  Agra Bareilly and Kanpur University With Job Mission Admission
डेमो - फोटो : डेमो

विस्तार

नौकरी करने के साथ लोग एमबीए की पढ़ाई भी कर सकते हैं। वह भी नियमित कक्षाएं लेकर। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अलावा प्रदेश के अन्य कुछ विश्वविद्यालयों में एमबीए पार्ट टाइम कोर्स कराया जाता है। इस पाठ्यक्रम को करके लोग अपनी नौकरी में पदोन्नति भी ले सकते हैं।

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित सेठ पद्मचंद जैन प्रबंध संस्थान से एमबीए पार्ट टाइम पाठ्यक्रम संचालित किया जाता है। संस्थान के निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि नौकरी वालों की सुविधा के अनुसार सुबह और शाम को संस्थान में कक्षाएं लगाई जाती हैं। आगरा में ही नौकरी करने वालों के लिए इस पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। इस पाठ्यक्रम की पढ़ाई लोग नौकरी में पदोन्नति, ज्ञानवर्धन आदि के लिए करते हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ पाठ्यक्रम में लोग प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन

तीन वर्ष के पाठ्यक्रम में छह सेमेस्टर

प्रो. ब्रजेश रावत ने बताया कि एमबीए पार्ट टाइम स्नातकोत्तर 3 वर्ष का पाठ्यक्रम है। इसमें 6 सेमेस्टर होते हैं। प्रत्येक सेमेस्टर में 4 विषय हैं। पाठ्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से अनुमोदित है। पाठ्यक्रम की फीस प्रति सेमेस्टर 25,000 रुपये है। इस पाठ्यक्रम की गुणवत्ता दो वर्षीय मुख्य पाठ्यक्रम के समान होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फ्लाइंग लेफ्टिनेंट की जमानत स्वीकृत: डेढ़ साल तक रिलेशनशिप, फिर शादी से मुकरने का आरोप, जानें पूरा मामला

पाठ्यक्रम के लिए यह जरूरी

एमबीए पार्ट टाइम के लिए न्यूनतम अर्हता किसी विषय में स्नातक और उसके बाद एक वर्ष का कार्यानुभव होना जरूरी है। किसी भी कंपनी या बैंक या सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकता है। इस पाठ्यक्रम के शिक्षण का समय कार्यालय के समय से अलग रखा जाता है। जिससे संबंधित व्यक्ति अपने कार्य के साथ शिक्षण कार्य के लिए समय निकाल सके।

ये भी पढ़ें - छोटी-मोटी चोरी नहीं, बड़ा टारगेट: कोरियर कंपनी के कंटेनर उड़ाने में माहिर पांच गिरफ्तार, सिपाही की तलाश जारी

इन विश्वविद्यालयों में भी पाठ्यक्रम

एमबीए पार्ट टाइम डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अलावा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में भी उपलब्ध है। इस पाठ्यक्रम में कक्षाएं लेना अनिवार्य होता है, इसलिए लोग उन्हीं शहरों के विश्वविद्यालयों से पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर पाते हैं, जहां नौकरी कर रहे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed