Agra: जिस मार्ग को मॉडल रोड के रूप में किया जा रहा था तैयार, मेयर उसकी हालत देख हैरान रह गए
अचानक मेयर नवीन जैन निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो मॉडल रोड की हालत देख हैरान रह गए। मेयर को टाइल्स उखड़े मिले। सड़क की हालत भी काफी खराब थी।
विस्तार
आगरा के मेयर ने सिकंदरा क्षेत्र में भावना एस्टेट रोड का निरीक्षण किया। नगर निगम इस रोड को मॉडल रोड के रूप में तैयार कर रहा है। निरीक्षण में मेयर को निर्माण कार्य में लापरवाही मिली, वहीं खामियों के कारण उन्होंने इंजीनियर आरके सिंह को फटकार लगाई। ठेकेदार से नाराजगी जताई।
1.50 किमी लंबी है सड़क
नगर निगम की ओर से 1.50 किमी लंबी इस सड़क के किनारे बड़े नाले का निर्माण करा रहा है, वहीं भविष्य में भूमिगत पाइपलाइन या केबिल के लिए खुदाई की जरूरत नहीं होगी। डक्ट बनाकर इस रोड पर केबिल या पाइप बिछाए जा सकेंगे। मेयर नवीन जैन ने बताया कि साइड पटरी के निर्माण में लापरवाही नजर आई। इंटरलॉकिंग टाइल्स कई जगह उखड़े हुए हैं। ऊंचे-नीचे लगाए गए हैं। सड़क भी समतल नहीं है। मेयर ने इंजीनियर आरके सिंह को डिवाइडर और साइड पटरी पर पेड़-पौधे लगाकर हरियाली विकसित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अवर अभियंता पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मुलायम की कर्मभूमि से डिंपल को क्यों उतारा गया चुनाव मैदान में? जानें 5 प्रमुख कारण
सोरों कटरा में बनाई सड़क का लोकार्पण
बृहस्पतिवार को शाहगंज के सोरों कटरा में मेयर नवीन जैन ने 20 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग टाइल्स की साइड पटरी का लोकार्पण किया। लंबे समय से टूटी सड़कों के कारण परेशान शाहगंज के लोगों को इससे राहत मिली। मुनेंद्र जादौन, ज्ञानेंद्र कुलश्रेष्ठ, बंटी ग्रोवर, सुनील अग्रवाल, बंटी माहौर, श्रवण कश्यप, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।