फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maya Devi got the charge of service worship in Ladli ji temple of Barsana in Mathura

मथुरा: बरसाना के लाडली जी मंदिर में माया देवी को मिला सेवा पूजा का चार्ज, विवाद पर लगा विराम

Thu, 12 May 2022 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 May 2022 05:18 PM IST
सार

बरसाना के लाडली जी मंदिर में अक्षयराम थोक की छह माह की सेवा को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार को इस विवाद पर विराम लग गया। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने माया देवी को मंदिर में सेवा का चार्ज दिला दिया है। 

विज्ञापन
Maya Devi got the charge of service worship in Ladli ji temple of Barsana in Mathura
राधारानी मंदिर बरसाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बरसाना के विश्व प्रसिद्ध लाडली जी मंदिर में अक्षयराम थोक की छह माह की सेवा को लेकर खड़ा हुआ विवाद फिलहाल सिविल कोर्ट के हस्तक्षेप से थम गया है। पुलिस ने सिविल कोर्ट के आदेश का पालन कराते हुए माया देवी को सेवा पूजा का चार्ज दिलवा दिया। सेवा पूजा को लेकर रासबिहारी गोस्वामी एवं माया देवी में विवाद चल रहा था।  

विज्ञापन


6 मई को सिविल जज जूनियर डिविजन छाता द्वारा माया देवी के पक्ष में आदेश पारित किया गया था। 7 मई को आदेश के अनुपालन के लिए एसडीएम गोवर्धन ने भी आदेश जारी कर दिया, उसके बावजूद भी रासबिहारी गोस्वामी ने माया देवी को सेवा पूजा का चार्ज नहीं सौंपा। इस दौरान दो बार तहसीलदार गोवर्धन व थाना प्रभारी बरसाना ने प्रयास किए लेकिन माया देवी को सेवा का चार्ज नहीं दिला सके। 

विज्ञापन

10 मई को बैरंग लौट गई थी पुलिस 

10 मई को सिविल जज जूनियर डिवीजन छाता ने बरसाना थाना प्रभारी निरीक्षक व एसएसपी को निर्देशित करते हुए कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने को कहा। इसके चलते बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक पुलिस बल के साथ राधारानी मंदिर पहुंचे। रासबिहारी गोस्वामी ने सेवा देने से मना कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ वापस लौट आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना परिसर में माया देवी व उसके परिजनों ने सेवा न मिलने पर हंगामा किया। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक दुबारा मंदिर पहुंचे। मंदिर सेवायतों ने गेट नहीं खोले। इसके बाद रसोई के गेट से मंदिर के अंदर घुसे। इस दौरान माया देवी भी उनके साथ थीं। बाद में माया देवी को सेवा का चार्ज दिलवाया। माया देवी पक्ष से सेवा पूजा का चार्ज सेवायत चंदर गोस्वामी व हेमंत गोस्वामी ने लिया।

पुलिसकर्मी राधारानी के शयन कक्ष में घुसे, रोष

राधारानी मंदिर में सेवा पूजा का चार्ज दिलाने के दौरान पुलिसकर्मी राधारानी के शयन कक्ष में घुस गए। इसे लेकर गोस्वामी समाज में रोष व्याप्त है। सेवायतों का कहना है कि एसएसपी से इसकी शिकायत करेंगे।

बरसाना पुलिस ने अधिवक्ता से की अभद्रता

सेवा पूजा विवाद के दौरान सेवायत बने अधिवक्ता ललित गोस्वामी से भी बरसाना पुलिस ने अभद्रता की। ललित ने कहा कि बरसाना पुलिस ने उसके साथ धक्कामुक्की की है, जबकि वह सिर्फ रासबिहारी गोस्वामी का पक्ष रख रहे थे लेकिन उसके बावजूद बरसाना थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की।

आधा घंटा देरी से खुला मंदिर 

सेवा पूजा के विवाद के चलते बुधवार शाम राधारानी मंदिर आधा घंटा देरी से खुला। मंदिर रिसीवर संजय गोस्वामी ने बताया कि सेवा पूजा को लेकर रासबिहारी व माया देवी में विवाद चल रहा था। इसके चलते सिविल कोर्ट छाता के आदेश पर बुधवार को माया देवी ने सेवा पूजा का चार्ज संभाला। इस कारण राधारानी मंदिर आधा घंटा देरी से खुला।

सेवायत माया देवी ने कहा कि 27 अप्रैल से रासबिहारी गोस्वामी व कुछ लोग जबरन उसकी सेवा पूजा पर कब्जा करे हुए थे। इसे लेकर सिविल जज जूनियर डिवीजन छाता द्वारा उनके हक में 6 मई को ही आदेश पारित कर दिया था लेकिन सत्ता की हनक में रासबिहारी गोस्वामी सेवा देने को तैयार नहीं थे। 

सेवायत रासबिहारी गोस्वामी ने कहा कि हक को लेकर लड़ाई जारी रहेगी। हम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की आड़ में हमारे सेवायतों से बदतमीजी की है। इसका भी संज्ञान लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed