फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Max pickup carrying school children overturned after colliding with divider in mathura

मथुरा में हादसा: स्कूल के बच्चों के ले जा रही मैक्स पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलटी, मच गई चीख-पुकार 

Sat, 30 Apr 2022 07:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 07:08 PM IST
सार

जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीते दिन जहां स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलस गए, तो वहीं आज स्कूल के बच्चों के ले जा रही मैक्स पिक पलट गई।
 

विज्ञापन
Max pickup carrying school children overturned after colliding with divider in mathura
गाड़ी से बच्चों को बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शनिवार की सुबह स्कूल के बच्चों के ले जा रही मैक्स पिकअप हादसे का शिकार हो गई। शहर के मयूर विहार में महाराणा प्रताप तिराहा के पास डिवाइडर से टकराकर मैक्स पिकअप पलट गई। इस हादसे में स्कूली बच्चों की चीख पुकार मच गई। बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और बच्चों को सकुशल गाड़ी से बाहर निकाला।  हादसे में सात स्कूली बच्चे चौटिल हो गए।

विज्ञापन


 दीनदयाल नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के 14 बच्चों को लेकर एक मैक्स पिकअप स्कूल जा रही थी। महाराणा प्रताप तिराहा के पास गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बच्चों
विज्ञापन

में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को सकुशल बहार निकाल लिया। इनमें 7 बच्चे चौटिल बताए जा रहे हैं। यह खबर बच्चों के घर तक पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। हर परिवार अपने नौनिहालों को देखने के लिए पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि गनीमत रही कि कोई भी बच्चा गंभीर घायल नहीं हुआ। डिवाइडर से टकराकर मैक्स पिकअप पलटी है। इसमें चालक की लापरवाही सामने

आई है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ यह हादसा

बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ ड्राइवर मोबाइल पर बात कर रहा था। मोबाइल पर बात करने के कारण उसका ध्यान भटक गया और गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई
और पलट गई।
 

बीते दिन हुआ था ये हादसा

बता दें बीते दिन कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। बच्चों को ले जा रही वैन का रेडिएटर अचानक फट गया। इस घटना में गर्म पानी और लोहे के टुकड़ों की चपेट में आए 2 बच्चे झुलस गए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया था, जबकि फरार चालक की तलाश चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed