फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Matsya Sampada Yojana will become a boon

Agra News: मत्स्य संपदा योजना बनेगी वरदान

Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Matsya Sampada Yojana will become a boon
कासगंज के मत्स्य पालक विकास अ​भिकरण कार्यालय में आवेदन चेक करते कर्मी ।
कासगंज। सरकार ने मत्स्य पालकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित अन्य योजनाएं मत्स्य पालकों के लिए वरदान साबित होंगी। योजना में ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रक्रिया चल रही है। मत्स्य विभाग के पोर्टल पर आवेदक 14 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकेंगे।जिले में करीब 283 मत्स्य पालक हैं। इनमें 241 मत्स्य पालकों को मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने तालाबों के पट्टे आवंटित किए हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सरकार ने मत्स्य पालकों के लिए कई योजनाएं संचालित की है। इनमें मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट सब्सिडी योजना, एरियशन सिस्टम योजना, मत्स्य कल्याण कोष योजना शामिल हैं। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आवेदन करने पर उन्हें 4 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर देने का प्रावधान है। इसके लिए आवेदक ग्राम सभा द्वारा आवंटित तालाबों के पट्टे का धारक होना अनिवार्य है। निषाद राज बोट सब्सिडी योजना में नाव, जाल, जैकेट आइस बॉक्स और मोपेड चयनित आवेदक को विभाग देगा। सघन मत्स्य पालन एरियशन सिस्टम योजना केवल महिला मत्स्य पालकों के लिए है। मछली पालकों के लिए प्रदर्शनी एवं सेमिनार प्रशिक्षण कार्यक्रम भी विभाग की ओर से आयोजित किया जाएगा। इससे उन्हें उन्नत मछली पालक बनाया जा सके। मत्स्य पालक विकास विभाग में संचालित मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्यालय में योजना के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि पात्र आवेदकों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed