{"_id":"6ab9e17e0c27cabcb50d3162","slug":"mathura-wanted-accused-mustaq-arrested-after-police-encounter-injured-in-leg-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में वांछित मुस्ताक गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा-कारतूस और बुलट बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में वांछित मुस्ताक गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा-कारतूस और बुलट बाइक बरामद
Mon, 28 Sep 2026 09:09 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:09 AM IST
सार
गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान वांछित अभियुक्त मुस्ताक को गिरफ्तार कर लिया, जो गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बुलट बाइक, नकदी और पीड़िता के दस्तावेज बरामद किए।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बीती देर शाम को पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान मुखराई निवासी अभियुक्त मुस्ताक गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्त की तलाश में थाना गोवर्धन पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम चेकिंग एवं तलाश अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम का अभियुक्त से सामना हो गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ने टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोली लगने से मुस्ताक घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2750 रुपये नकद, एक तमंचा, तीन खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलट मोटरसाइकिल बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा अपहर्ता की हाईस्कूल की मार्कशीट, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक फर्जी आधार कार्ड भी बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हुई, जिसमें अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध हथियार और कारतूस सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और अभियुक्त के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।