फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: The team that went to remove the encroachment has opposed the shopkeepers

मथुरा: अतिक्रमण हटाने गई टीम ने झेला दुकानदारों का विरोध

Fri, 09 Apr 2021 07:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
Mathura: The team that went to remove the encroachment has opposed the shopkeepers
कोसीकलां में अतिक्रमण अभियान के दौरान जुर्माना वसूलता पालिका कर्मी। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। कोरोना की मार झेल रहे दुकानदारों को शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन के अतिक्रमण की मार झेलनी पड़ी। नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने शुरू किए तो दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में अतिक्रमण हटाने की खानापूर्ति कर अभियान बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद नगर पालिका प्रशासन की टीम ने जेसीबी के साथ रेलवे स्टेशन से अतिक्रमण हटाने शुरू कर दिए। अभियान जैसे ही नगर पालिका इंटर कालेज के सामने ऑटो पार्ट्स की दुकान पर पहुंचा तो दुकान स्वामी ने टिनशेड हटाने का विरोध किया। इसके बाद गांधी चिकित्सालय के समीप बिल्डिंग मैटेरियल बेचने वाले दुकानदारों के यहां से जेसीबी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में डस्ट भर लिया, इससे त्रस्त होकर वहां खड़े युवक ने टीम पर फावड़ा उठा लिया। कुछ लोगों के बीच बचाव के बाद टीम चली गई। टीम शेरगढ़ तिराहे पर पहुंची तो दो दुकानदारों के दो-दो हजार के चालान कर दिए। टीम की दुकानदारों से कहासुनी हुई। टीम घंटाघर तक चेतावनी देते हुए लौट गई। दुकानदार बब्बल मिगलानी, जगदीश सिंह, सुखवीर सिंह, धर्मप्रकाश का कहना है कि अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन दुकानदारों को परेशान कर रहा है, वह पहले से ही कोरोना की मार झेल रहे है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता गायब
दुकानदारों के हितों की दुहाई देने वाले व्यापारी नेता अभियान के दौरान गायब रहे। अभियान के डर से दुकानदारों ने पहले ही अपना सामान हटा लिया। दुकानदारों का कहना था कि ऐसी स्थिति में वह किससे अपना दुखड़ा रोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed