फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mathura: Shyama Shyam Saloni is Singar Basanti to Surat

मथुरा: श्यामा श्याम सलोनी सूरत को सिंगार बसंती है...

Mon, 22 Mar 2021 08:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Shyama Shyam Saloni is Singar Basanti to Surat
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र स्थित श्री जी बाबा खालसा प्रांगण में बालकृष्ण प्रभु के समक्ष फाग उत्स? - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। श्री वृंदावन धाम में लगे दिव्य व अलौकिक कुंभ के अंतर्गत श्रीजी बाबा नगर खालसा में फाग महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें कुंज में विराजमान होकर ठाकुर श्री बालकृष्ण ने होली खेली। खालसा के महंत राधाकांत गोस्वामी एवं आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने स्वर्ण व रजत पिचकारियों से ठाकुर को होली खिलाई। ढप व मृदंग की ताल पर होली गायन हुआ। फूल व रंग बिरंगे गुलाल भक्तों पर उड़ाया गया। भक्तों ने रंगों में सराबोर होकर प्रभु के सानिध्य में होली का आनंद लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ठाकुर बालश्रीकृष्ण के समक्ष पद गायन हुआ। वल्लभ गोस्वामी ने पदरसिया को नार बनावो री रसिया को, कटि लहंगा गल माल कंचुकी, वाको चुनरी शीश उढाओ री रसिया को, श्यामा श्याम सलोनी सूरत को सिंगार बसंती है। सिंगार बसंती है, हो सिंगार बसंती है। फाग महोत्सव का संयोजन मधुसूदन गोस्वामी व मुकुंद गोस्वामी ने किया। महोत्सव में आचार्य रुक्मिणी, राम शास्त्री, राघव शास्त्री, राघव आचार्य, पंडित अमित भारद्वाज, प्रेम भगत सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed